image: Husband forced wife into prostitution for dowry in Rudrapur

उत्तराखंड: पत्नी दहेज नहीं लाई, पति बोला- सेक्स रैकेट चलाओ, पैसे कमाकर लाओ

आरोपी पति महिला पर देह व्यापार करने का दबाव बनाने लगा। ताकि वो देह व्यापार से पैसा कमाकर पति की डिमांड पूरी कर सके।
Mar 16 2023 7:15PM, Writer:कोमल नेगी

रुद्रपुर में दहेजलोभी पति ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दीं। पहले तो पति दहेज की मांग करते हुए पत्नी का सालों तक उत्पीड़न करता रहा।

Husband forced wife into prostitution for dowry in Rudrapur

इससे भी मन नहीं भरा तो पति ने न सिर्फ महिला को खर्च देना बंद कर दिया, बल्कि उस पर सेक्स रैकेट चलाने और देह व्यापार करने का दबाव भी बनाने लगा। ताकि वो देह व्यापार से पैसा कमाकर पति की डिमांड पूरी कर सके। अब पीड़ित ने पुलिस से मदद मांगी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला बिंदुखेड़ा की रहने वाली है। साल 2016 में उसकी शादी रामपुर निवासी व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद से पति और ससुराल वाले उस पर दहेज के लिए दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर उसका उत्पीड़न किया गया। आगे पढ़िए

इस बीच महिला के तीन बच्चे भी हुए। बावजूद इसके पति और ससुराल वालों का उत्पीड़न कम नहीं हुआ। पति और ससुराल वालों की डिमांड हर दिन बढ़ती जा रही थी। इस बीच पति ने उसे खर्च देना बंद कर दिया और उस पर देह व्यापार कर रुपये कमाने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर पिटाई भी की गई। पीड़ित का ये भी कहना है कि 15 जुलाई, 2022 को उसके चाचा का देहांत होने पर वह अपने मायके बिंदुखेड़ा आ गई थी। तब उसका पति गदरपुर की रहने वाली एक युवती को लेकर दिल्ली चला गया। अब पति युवती के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा है। आरोपी पति उसे लगातार धमकियां भी दे रहा है। बहरहाल पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home