image: PM modi may meet rajinikanth

BJP में शामिल होंगे सुपरस्टार रजनीकांत… मोदी का मास्टरस्ट्रोक...राजनीति में बवाल !

May 24 2017 5:44PM, Writer:मीत

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत का फिल्मों को छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले हैं ? सवाल इसलिए भी अहम है क्योंकि इस बात को आजकल बड़ी चर्चा मिल रही है। रजनीकांत को लेकर चर्चाओं को बाजार गर्म है। इस बार इस अभिनेता के राजनीति में आने को लेकर गंभीर चर्चाएं चल रही हैं। इस बात के संकेत खुद रजनीकांत ने दिए भी हैं। कुछ सूत्रों का कहना है कि रजनीकांत जल्द ही पीएम मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। पिछले ही हफ्ते रजनीकांत ने कहा था कि नई जंग के लिए तैयार रहना चाहिए। इसका सीधा मतलब ये था कि रजनी अब राजनीति में एंट्री मारने जा रहे हैं। पूर्व सीएम जयललिता के निधन के बाद हुए राजनीतिक उठापक के साथ ही कहा जा रहा है कि रजनीकांत द्वारा ये टिप्पणी सही वक्त में की गई है। हालांकि कहा जा रहा है कि तमिलनाडु की राजनीति में अब नया भूचाल आ सकता है।

रजनीकांत के प्रशंसकों को लगता है कि आने वाले वक्त में वो ही तमिलनाडु की राजनीति का बड़ा चेहरा साबित हो सकते हैं। हालांकि देश के बाकी राजनीतिक दलों में इस बात को लेकर कोई उत्साह नहीं है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबुमणि रामदौस कहते हैं कि तमिलनाडु को किसी अभिनेता की जरूरत नहीं है। उनका कहना है कि तमिलनाडु को एक पढ़े लिखे इंसान की जरूरत है। आपको बता दें कि रजनी वैसे तो मराठी मूल के हैं। लेकिन वो खुद का सच्चा तमिल बताते हैं। हालांकि इस बीच रजनीकांत ने कहा था कि अगर तमिलनाडु के लोग उन्हें पसंद नहीं करेंगे तो वो हिमालय में जाएंगे। रजनीकांत ने कहा था कि हिमालय के अलावा किसी भी राज्य की तरफ नहीं जाएंगे। आपको याद होगा कि साल 1996 उन्होंने जयललिता को वोट ना देने की अपील की थी। तभी से उनकी राजनीति में आने की खबरों को जोर मिल रहा है।

हालांकि इस बीच ऐसा कुछ हुआ नहीं है। 1996 में जयललिता को हार का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही कुछ नेताओं का कहना है कि रजनीकांत किसी पार्टी में शामिल नहीं होंगे, बल्कि अपनी एक अलग पार्टी तैयार करेंगे। बताया जा रहा है कि बीजेपी की तरफ से रजनीकांत को लुभाने की पूरी कोशिश की जा रही है। कहा जा रहा है कि पीएम मोदी जल्द ही रजनीकांत से मुलाकात कर सकते हैं। राजनीति में इस हवा को बड़ा जोर मिल रहा है। मोदी और रजनीकांत की अगर जोड़ी बन जाती है तो तमिलनाडु की राजनीति में नया अध्याय जुड़ सकता है। अब देखना ये है कि आने वाले वक्त में रजनीकांत क्या फैसला लेते हैं। क्या वो बीजेपी में शामिल होंगे या फिर अपनी अलग से एक नई पार्टी तैयार करेंगे।ये आगे आने वाला वक्त ही तय करेगा। देखना होगा कि आमने वाले वक्त में देश की राजनीति में किस तरह से बवाल मचता है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home