image: Salman khan upcoming movie is based on uttarakhand

‘भेजी-दाज्यू’ बोल रहे हैं सलमान खान...उत्तराखंड के शहीदों को इस फिल्म में देंगे सलामी !

May 24 2017 8:33PM, Writer:प्रगति

बॉलीवुड के सितारों और उनकी फिल्मों से वैसे तो उत्तराखंड का पुराना कनेक्शन हैं मगर इस बार फिल्मी जगत के सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म ट्यूबलाइट से जुड़ा है उत्तराखंड का बेहद ही खास कनेक्शन । जी हां अपनी इस फिल्म में सलमान खान गढ़वाली में कई डॉयलॉग बोलते नजर आएंगें। साथ ही ईद पर रिलीज होने जा रही ट्यूबलाइट में उत्तराखंड का एक सितारा भी काम कर रहा है, उसका नाम है बिजेंद्र काला। इस फिल्म में उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाले एक्टर बिजेंद्र काला सलमान खान के दोस्त के रोल में नजर आएंगें, बृजेन्द्र पौड़ी के एक छोटे से गांव सुमाड़ी के रहने वाले हैं। इतना ही नहीं कबीर खान निर्देशित ये फिल्म भारत-चीन युद्ध की पृष्ठभूमि में बनी है। इस फिल्म में उत्तराखंड की झलक देखने को मिलेगी। फिल्म में उत्तराखंड के जवानों की युद्ध में शहादत के बाद उनके घरों की व्यथा देखने को मिलेगी। फिल्म में कई सीन में कुमाऊंनी पृष्ठभूमि हैं। सोहेल खान ने कुमाऊंनी फौजी की भूमिका निभाई है।

फिल्म में सलमान ने एक मंदबुद्धि नौजवान का रोल अदा किया है। फिल्म में बृजेंद्र उसका एक ऐसा दोस्त है, जो उससे हमदर्दी रखता है और हमेशा उससे एक सच्चे दोस्त की तरह पेश आता है। बृजेंद्र ने मथुरा के स्वास्तिक रंगमंडल से रंगमंच अभिनेता के रूप में अपने अभिनय सफर की शुरुआत की। अपने सिनेमाई जीवन की सबसे यादगार भूमिकाएं तिग्मांशु धूलिया की पान सिंह तोमर में एक जर्नलिस्ट के तौर पर निभाई। उनकी दूसरी महत्वपूर्ण भूमिका-मिथ्या फिल्म में थी। इस फिल्म में वह डॉन बने नसीर के ऐसे गुर्गे थे, जो नेगेटिव शेड लिए हुए था । फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ 25 जून को रिलीज होगी । बृजेंद्र ने बताया कि कबीर खान की ट्यूबलाइट भारत-चीन युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म है। इसकी खास बात यह है कि इस फिल्म में कुमाऊंनी पृष्ठभूमि है। कुमाऊंनी जवानों की युद्ध में मौत के बाद उनके घरों का दर्द इस फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म की शूटिंग लद्दाख, मनाली और मुंबई में हुई है। परिवेश कुमाऊं का है।

बातचीत के दौरान बिजेंद्र काला ने फिल्म के कई राज़ खोले, ‘ट्यूबलाइट’ के बारे में उन्होंने बताया कि कबीर खान जानते हैं कि मेरी पृष्ठभूमि पहाड़ की है। इस फिल्म की कहानी बार्डर के एक गांव के इर्द-गिर्द घूमती है। ऐसे में पहाड़ी गांव के दुकानदार की भूमिका में उन्होंने मुझे फिट पाया। वे बताते हैं कि फिल्म में सलमान खान का भाई फौज में होता है और वह इस युद्ध को किसी भी तरह रोकना चाहते हैं। सलमान जिस गांव में रहते हैं उस गांव में यह दुकान गांव की चौपाल है। दुनिया जहान की बातों का अड्डा उनकी दुकान बनती है। वहीं उत्तराखंड में फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर पूछने पर उन्होंने कहा कि इसके लिए निर्माताओं, कलाकारों और दर्शकों को मिलकर काम करना होगा। हम अपनी प्राकृतिक संपदाओं को रुपहले पर्दे पर दर्शाकर कैसे कमा सकते हैं, इसके लिए सरकार को काम करना चाहिए। ब्रिजेंद्र काला का ससुराल हल्द्वानी स्थित हाइडिल कॉलोनी में है। वह कहते हैं यहां का दामाद होने के नाते जब मन होता है कि वहां चले जाते हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home