image: Petrol price will below rs 30 per liter in india -0517

भारत में 30 रुपये लीटर बिकेगा पेट्रोल… जानिए… मोदी कब करेंगे ये महाऐलान ?

May 25 2017 1:52PM, Writer:मीत

अभी भारत में पेट्रोल 65 रुपये लीटर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आने वाले 5 सालों में पेट्रोल 30 रुपये लीटर हो जाएगा। इसकी काफी वजहें हैं, जिनके बारे में हम आपको बता रहे हैं। सबसे पहला फैक्टर है बड़ी भविष्यवाणी। जी हां सिलिकॉन वैली के बड़े आंत्रप्रेन्योर टोनी सेबा ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। टोनी सेबा वो हैं जिन्होंने काफी साल पहले सोलर एनर्जी को लेकर भविष्यवाणी की थी। टोनी सेबा ने कहा था कि दुनिया में सोलर एनर्जी का इस्तेमाल अब ऊर्जा के लिए होगा। उस वक्त कई लोगों ने उनका मजाक उड़ाया था। लेकिन ये बात एकदम सच साबित हुई थी। अब टोनी सेबा का कहना है कि दुनिया में पेट्रोल की खपत धीरे-धीरे कम होने जा रही है। इलेक्ट्रिक कारों और सोलर कारों की वजह से ऐसा हो सकेगा। इसके साथ ही अब बड़े वाहन भी इलेक्ट्रिसिटी और सोलर ऊर्जा के लिए तैयार हो रहे हैं। टोनी सेबा के मुताबिक सेल्फ ड्राइव कारों की तेजी से मांग बढ़ेगी।

इस वजह से भी पेट्रोल, डीजल से चलने वाले वाहनों में कमी आएगी। सेबा का कहना है कि आने वाले वक्त में इस वजह से पेट्रोल के दाम 24 रुपये प्रति बैरल तक गिर जाएंगे। सेबा का कहना है कि 2020 और 2021 में पेट्रोल और डीजल की डिमांड सबसे ज्यादा होगी। इसके साथ ही इसके 10 सालों के भीतर इसकी डिमांड काफी कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि लोग पुराने स्टाइल की कारों का इस्तेमाल करना हालांकि बंद नहीं करेंगे लेकिन अर्थव्यवस्था में इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी बेहद गंभीर तरह से बढ़ जाएगी। इसके साथ ही हिंदुस्तान पर ओपेक देशों की निर्भरता लगातार बढ़ती जाएगी। इस निर्भरता की वजह से हिंदुस्तान में कच्चे तेल की कीमत काफी कम हो जाएगी। कहा जा रहा है कि आने वाले 5 सालों में ओपेक देश भारत को बेहद कम कीमत में कच्चा तेल सप्लाई करने वाले हैं। इसके अलावा भी इस खबर में और भी बड़ी बातें हैं।

जैसे कि हमने आपको बताया था कि हाल ही में ओपेक देशों के सचिव ने हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों की तारीफ की थी। इससे भी अंदेशा है कि हिंदुस्तान में तेल की कीमतों में कमी आ सकती है। इसके साथ ही टोनी सेबा का कहना है कि साल 2030 तक करीब 95 फीसदी लोग कार रखना भी बंद कर देंगे। क्योंकि पब्लिक ट्रांसपोर्ट इतनमा आरामदायक हो जाएगा कि लोग उसी में सफर करेंगे। योने ने ये भी दावा किया था कि इलेक्ट्रिक कार इंडस्ट्री ग्लोबल ऑइल इंडस्ट्री को तबाह कर देगी। आपको बता दें कि इससे पहले भारत के ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल भी बड़ॉी बात कह चुके हैं। गोयल ने कहा था कि साल 2030 तक हिंदुस्तान में सिर्फ इलेक्ट्रिक कारें ही चलेंगी। तो कुल मिलाकर कहें आप आने वाले वक्त में 30 रुपये लीटर पेट्रोल खरीद सकेंगे।अब देखना है कि ये भविष्य वाणी कितनी सच साबित होती है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home