image: UP Dehradun Road Darrareet Border Close For One Month

देहरादून से यूपी आने-जाने वाले ध्यान दें, अगले 1 महीने बंद रहेगा ये रास्ता

पछवादून को यूपी से जोड़ने वाला दर्रारीट बार्डर एक महीने के लिए बंद कर दिया गया है। डीएम ने आदेश जारी कर दिया है।
Apr 5 2023 8:27AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

अगर आप देहरादून से यूपी जा रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। दरअसल पछवादून को यूपी से जोड़ने वाला दर्रारीट बार्डर एक महीने के लिए बंद कर दिया गया है।

Darrareet Border Close For One Month

इसके लिए डीएम ने आदेश जारी कर दिया है। मार्ग बंद हो जाने से यात्रा सीजन में दिल्ली और यूपी से आने वाले यात्रियों को सहारनपुर के गंदेवड से हथिनीकुंड बैराज होते हुए पांवटा साहिब आना पड़ेगा। इसके बाद ही वो उत्तराखंड में प्रवेश कर पाएंगे। आपको बता दें कि पछवादून को उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाले दर्रारीट बॉर्डर को 1 महीने के लिए बंद किया जा रहा है। इस बारे में सहारनपुर के डीएम ने आदेश जारी कर दिए हैं। आपको बता दें कि दर्रारीट बॉर्डर उत्तर प्रदेश और दिल्ली की ओर से आवाजाही के लिए महत्वपूर्ण है। 6 अप्रैल से इसे एक महीने के लिए बंद किया जा रहा है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home