image: Asus launch ZenFone Live in india

9 हजार रुपये का स्मार्टफोन..लाजवाब फीचर्स.. आईफोन को सीधी टक्कर दे रहा है ये फोन!

May 25 2017 5:15PM, Writer:मीत

भारत में लगातार अलग अलग कंपनियां नए नए स्मार्टफोन लॉन्च करती जा रही हैं। अब आसुस ने भारत में बेस्ट मोबाइल डील्स पेश कर डाली हैं। आसुस ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस फोन का नाम ZenFone Live दिया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि ये दुनिया पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें विडियो लाइव स्ट्रीमिंग के लिए हार्डवेयर ऑप्टिमाइज्ड रियल टाइम ब्यूटिफिकेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। चलिए बिना देर किए हुए आपको इस स्मार्टफोन की खूबियों के बारे में बता देते हैं। इस फोन में कंपनी ने लाइव ब्लूटिफिकेशन वाली ऐप डाली है।इस ऐप का नाम BeautyLive है। ये ऐप रियल टाइम में चेहरे को स्मूद करती है। जब भी इसे इस्तेमाल करने वाले यूजर्स इससे अपने फेसबुक अकाउंट को लिंक करते हैं। तो इसमें यूजर्स को सेटिंग्स नजर आती हैं।

इन सेटिंग्स से यूजर्स 1 से 10 के बीच लाइव स्किन ब्यूटिफिकेशन का लेवल सलेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस कैमरा में 1.4 अल्ट्रामाइक्रॉन मिक्सल, ऑटो-फोकस LED फ्लैश और 82 डिग्री ऐंगल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन का बैक कैमरा भी शानदार है। इसमें 13 मेगापिक्सल का बैक कैमरा दिया गया है। इस कैमरा में पिक्सलमास्टर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। Asus Zenfone Live में 5 इंच की HD IPS डिस्प्ले फिट की गई है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1280x720 पिक्सल्स है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉड-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया गया है। रैम की बात करें तो इस फोन में 2 जीबी रैम फिट की गई है। इंटरनल स्टोरेज के लिहाज से इसे दो वैरियंट में लॉन्च किया गया है।

आप इस फोन को 16GB और 32GB के वैरियंट में खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप माइक्रोएसडी कार्ड लगाकर 128 जीबी तक एक्सपेंड कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 2650 mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी ने दावा किया है कि ये बैटरी 16 घंटों तक का टॉकटाइम दे सकती है। ये स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर रन करता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो ये फोन 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 3.5mm ऑडियो जैक को सपोर्ट करता है। अब बात कीमत करें तो इस लिहाज से भी ये बेस्ट मोबाइल डील्स है। इस स्मार्टफोन की कीमत महज 9999 रुपये से शुरू है। कुल मिलाकर कहें तो ये फोन सबसे शानदार है। इस फोन के बारे में कहा जा रहा है कि ये हर रिकॉर्ड अपने नाम कर सकता है। अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो एक बार इस स्मार्टफोन की तरफ जरूर रुख कीजिए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home