Video: अमेरिका तक पहुंची ‘बेडु पाको’ की गूंज...अंग्रेजों को भा गई ये पहाड़ी धुन...देखिए वीडियो
May 26 2017 3:26PM, Writer:हैदर
उत्तराखंड का मशहूर लोकगीत ‘बेडु पाको बारामासा’सुनते ही जहन में बेडु के मीठे और रसीले स्वाद की यादें ताजा हो जाती हैं। जी करता है तुरंत इस फल के स्वाद को चखा जाए। इस फल की खासियत इतनी लाजवाब है कि इस पर एक लोकगीत बनाया तक बना दिया गया, और ये लोकगीत यानि ‘बेडु पाको बारामासा’ सिर्फ पहाड़ों में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में इसकी धूम मची है। दुनिया का कोई भी इंसान जब इस लोकगीत को सुनता है तो उसके पांव अपने आप थिरकने लगते हैं। वो झूमने लगता है। इस लोकगीत के साथ गुनगुनाने लगता है। कुछ ऐसा ही अमेरिका के एक स्कूल में देखने को मिला। अमेरिका के एक स्कूल में कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम में उत्तराखंड के छात्राओं को परफॉम करना था। छात्राओं ने इस कार्यक्रम के लिए उत्तराखंड की सबसे मशहूर लोकगीत ‘बेडु पाको बारामासा’ पर परफॉम करने के लिए चुना। कलरफुल ड्रेस में ये छात्राएं स्टेज पर पहुंचीं। छात्राओं का एक दल ब्लैक ड्रेस पहने हुए था जबकि दूसरा दल रेड ड्रेस में था।
छात्राओं के स्टेज पर पहुंचते ही तालियां बजने लगती हैं। लोग इन छात्राओं का जोरदार स्वागत करते हैं। छात्राएं संगीत के धुन के साथ उत्तराखंड की मशहूर लोकगीत ‘बेडु पाको बारामासा’ गाना शुरू करती हैं। और कुछ सेकंड में ही वो रंग जमाती हैं जिसका अंदाजा यहां बैठे लोगों को बिलकुल भी नहीं था। हमारे इस खास वीडियो में आप देखेंगे कैसे इन छात्राओं ने लोकगीत गाकर यहां बैठे लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। गीत के बोल जैसे-जैसे आगे बढ़ता है। लोग इसके धुन पर पागल हो जाते हैं। कोई झूमने लगता है। कोई इस गीत के साथ गुनगुनाने लगता है। कुछ लोग इस गीत के साथ तालियां बजाने लगते हैं। कार्यक्रम में बैठा कोई भी शख्स खुद को झूमने से नहीं रोक पाया। लोकगीत‘बेडु पाको बारामासा’ की खासियत ही ऐसी है कि दुनिया के किसी भी इंसान को ये पल में दीवाना बना देता है। अमेरिकी स्कूल के इस कार्यक्रम में लोकगीत ‘बेडु पाको बारामासा’ का रसीला स्वाद लोगों के कानों में देखते ही देखते घुल जाता है।
जैसे ही ये गीत खत्म होता है लोग अपनी सीट से उठ जाते हैं, और छात्राओं के लिए जोरदार तालियां बजाकर उनका अभिनंदन करते हैं। कुछ लोगों ने इन छात्राओं से दोबारा गीत गाने की पेशकश भी की। पलभर में ये गीत लोगों के दिलों पर वो जादू कर देता है। जिसके बारे में उन्हें कुछ देर पहले इसका अंदाजा तक नहीं था। जिस फल पर मशहूर लोकगीत बना। पूरी दुनिया में इसकी पहचान बनी। उसी खासियत क्या है। आइए आपको वो भी बताते हैं। ‘बेडु पाको बारामासा’ एक बहुमूल्य जंगली फल है जिसे बेडु के नाम से जाना जाता है। यहां बारामासा का मतलब है कि ये बेडु बारह मास पाया जाता है। जबकि दूसरे मौसमी फल होते हैं। बेडु निम्न ऊंचाई से मध्यम ऊंचाई तक पाया जाता है। बेडु प्रदेश का एक ऐसा स्वादिष्ट जंगली फल है जिसे अंग्रेजी में wild fig के नाम से भी जाना जाता है। उत्तराखंड और दूसरे राज्यों में बेडु को फल, सब्जी और औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही बेडु का स्वाद इसमें उपलब्ध 45 फीसदी जूस से भी जाना जाता है।