भारतीय सेना का पाकिस्तानियों पर प्रहार… आतंक का एक और आका खल्लास !
May 27 2017 1:53PM, Writer:मीत
पाकिस्तान को उसकी नापाक हरकतों का करारा जवाब दिया जा रहा है। भारतीय सेना पाक सेना के हर कदम का अपने तरीके से जवाब दे रही है। भारतीय सेना के इन जवानों के अदम्य साहस और शौर्य के लिए पूरा देश उन्हें सलाम करता है। ये भारतीय सेना का ही जलवा है कि कश्मनीर में पत्थरबाज अब खामोश बैठे हैं। लेकिन पत्थरबाजों के आका चुप होने का नाम नहीं ले रहे । पत्थरबाजों के आका उन्हें बार बार भड़का रहे हैं। लेकिन अब पत्थरबाजों के आका पर भारतीय सेना कहर बरपा दिया है। बताया जा रहा है कि कश्मीर में सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। सूत्रों का कहना है कि कश्मीर के त्राल में हिजबुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर सबजार अहमद को ढेर कर दिया है। भारतीय सेना ने एक एनकाउंटर में सबजार को मार डाला है। अब आपको आतंकी सबजार के बारे में हर जानकारी देते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि सबजार कैसी कैसी आतंकी वारदातों में लिप्त था।
दरअसल सबजार वही आतंकी है जो बुरहान वानी का पक्का यार था। कश्मीर में किस तरह से युवाओं को भड़काकर आतंक के रास्ते पर ले जाना है, ये सबजार अच्छी तरीके से जानता था। सबजार के बारे में कहा जाता है कि वो युवाओं का ब्रेनवॉश करने में उस्ताद था। वो युवाओं को आतंकी बनाता था और पाक भेज देता था। बुरहान वानी के मारे जाने के बाद हिजबुल की कमान सबजार के हाथों में थी। सबजार के अलावा एक और आतंकी भारतीय सेना का शिकार बना है। हालांकि जो दूसरा आतंकी मारा गया है, उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। आपको बता दें कि सबजार कई तस्वीरों में आतंकी बुरहान वानी के साथ दिख चुका है। फिलहाल त्राल में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। सेना ने कश्मीर के रामपुर सेक्टर में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे 6 और आतंकियों को भी मार गिराया।
सेना के इस अदम्य साहस के लिए देश उन्हें सलाम कर रहा है। बुरहान वानी के मारे जाने के बाद पूरी कमान सबजार के हाथों में आ गई थी। खबर तो यहां तक है कि सबजार के हाथों में ही पाकिस्तान से आने वाले आतंकियों को भारत में दाखिल करने की जिम्मेदारी थी। कहा जाता है कि एक बार एक युवा ने सबजार का साथ देने से मना किया तो सबजार ने उसे अधमरा कर गाड़ दिया था। एक बार फिर से सेना ने आतंक के दूत का अंत कर दिया है। अब माना जा रहा है कि सेना ऐसे लोगों की तलाश कर रही है, जो युवाओं को भड़काकर आतंकी बनाने की कोशिश करते हैं। कश्मीर में पत्थरबाज देश के लिए सबसे बड़ी परेशानी का सबब बने हुए थे। भारतीय सेना लगातार ऐसे पत्थरबाजों पर काबू पाने की कोशिश कर रही थी। लेकिन अब जो हुआ है वो आतंक को पैदा करने वालों के लिए सबसे बड़ा सबक है। माना जा रहा है कि अब आतंकियों आका ज्यादा दिन कश्मीर में नहीं टिक पाएंगे।