image: pakistan get 40 percent less visa for america-0517

डोनाल्ड ट्रम्प का हिंदुस्तान को प्यार...पाकिस्तान को फटकार…सन्न रह गए नवाज शरीफ !

May 30 2017 4:04PM, Writer:मीत

अमेरिकी सरकार वीजा को लेकर काफी सख्त दिख रही है। इस बीच तमाम अटकलों को धता बताते हुए डोनाल्ड ट्रम्प भारत के लिए शानदार तोहफा लाए हैं। पाकिस्तान को लेकर अमेरिका ने एक बार फिर से सख्त रुख अपनाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति की यात्रा प्रतिबंध वाले देशों की लिस्ट में भले ही पाकिस्तान का नाम ना हो, लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तानियों के अमेरिकी वीजा में 40 फीसदी की कमी आई है। खास बात ये है कि भारतीयों के अमेरिकी वीजा की संख्या में 28 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ये बढ़ोतरी इस साल मार्च और अप्रैल के महीने में हुई है। साफ है कि भारतीयों के लिए ट्रम्प तोहफा दे रहे हैं, जबकि पाकिस्तान को लगतार पीछे धकेला जा रहा है। इससे पहले ट्रम्प साफ कह चुके हैं कि उनके निशाने पर पाकिस्तान है। पाकिस्तानी मीडिया में अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा डेटा बताया गया है।

इस डेटा में ही बताया गया है कि पाकिस्तानियों के अमेरिकी वीजा में 40 फीसदी की कमी आई है। इस साल मार्च और अप्रैल के महीने में ही ये कमी आई है। जरा इस बात का अंदाजा लगाइए कि आगे क्या होगा। अपनी हरकतों की वजह से पाकिस्तान को बार बार अपमान सहना पड़ रहा है और इसके बावजूद भी वो नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा।पाकिस्तानियों को ट्रंप प्रशासन की तरफ से इस साल अप्रैल में 3925 वीजा जारी किए गए। इसके अलावा इस साल मार्च में पाकिस्तानियों को 3973 वीजा जारी किए गए। वहीं ओबामा प्रशासन की बात करें तो पिछले साल 6553 के एवरेज से पाकिस्तानियों को वीजा दिया जाता था। कहा जा सकता है कि ट्रम्प की सख्त निगाहें पाकिस्तान पर आकर टिकी हैं। वहीं भारत के लिए खुशखबरी ये है कि भारतीयों के अमेरिकी वीजा में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। भारतीय नागरिकों को इस साल अप्रैल के महीने में 87049 वीजा जारी किए गए।

इसके अलावा मार्च 2017 में 97925 वीजा मंजूर किए गए। साफ दिख रहा है कि भारत के लिए डोनाल्ड ट्रम्प ने नरम रुख अपनाया हुआ है। ओबामा प्रशासन की बात करें तो पिछले साल हर महीने एवरेज 72082 गैरआव्रजन वीजा मंजूर किए गए थे। इस साल लग रहा है कि भारतीयों को वीजा लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि ट्रम्प प्रशासन भी भारतीय टैलेंट का मुरीद है। दरअसल इससे पहले चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने कहा था कि भारतीय टैलेंट को नजरअंदाज कर चीनी सरकार ने बड़ी गलती की है। इसे देखकर अमेरिका ने भी इस तरफ ध्यान दिया है। अमेरिका का मानना है कि अब भारतीय टैलेंट को ज्यादा से ज्यादा अपने मुल्क में भर्ती किया जाएगा। इस वजह से अमेरिका अब ज्यादा से ज्यादा भारतीयों को वीजा दे रहा है। कुल मिलाकर कहें तो पाकिस्तान को लताड़ लगाकर अमेरिका ने भारतीयों को हायर करना शुरू कर दिया है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home