image: Sbi services will cost more from 1 june onwards

1 जून से एसबीआई बदल रहा है...जानिए..अब कौन से नए नियम लागू होंगे...

May 30 2017 5:58PM, Writer:मीत

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 1 जून से अपनी कार्यप्रणाली बदलने वाला है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि SBI में अब नोट बदलने के लिए आपको अलग से चार्ज देना पड़ेगा। इसके साथ ही कई सर्विसेज 1 जून से महंगी होने जा रही हैं। हमने आपको पहले भी बताया था कि SBI एक जून से सर्विस चार्ज को लेकर नया नियम लागू कर रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर किन किन सर्विसेज को महंगा किया जाना है। इस बात को जान लीजिए कि कटे-फटे और खराब नोट बदलने के लिए बैंक आपसे 2 से 5 रुपये चार्ज लेगा। ये चार्ज तभी लिया जाएगा जब आप 20 से ज्यादा नोट दे रहे हैं। या फिर उनकी वैल्यू 5 हजार रुपये हो। अगर कोई ग्राहक ऐसे पुराने और फटे नोट एक्सचेंज करने जा रहा है, जिनकी संख्या 20 तो है, लेकिन वैल्यू 5 हजार से ज्यादा नहीं है तो भी एक्सचेंज किए जा सकते हैं। इसके लिए कोई चार्ज नहीं देना पड़ेगा। इसके साथ ही और भी बड़ी खबरें हैं।

अगर कस्टमर 20 से ज्यादा नोट बदलता है कि तो हर एक्स्ट्रा नोट पर 2 रुपये देने पड़ेंगे। इसके साथ ही उस पर सर्विस टैक्स भी लगेगा। अगर नोटों की वैल्यू 5 हजार रुपये से ज्यादा है तो इसके लिए 2 से लेकर 5 रुपये तक चार्ज करने पड़ेंगे। इस पर सर्विस चार्ज भी लगेगा। इसके अलावा बेसिक सेविंग डिपॉजिट अकाउंट वालों के लिए भी सर्विस चार्ज के नियम बदल जाएंगे। अकाउंट होल्डर 4 से ज्यादा बार ब्रांच या एटीएम से कैश विद्ड्रॉअल करेगा तो उसे इसके लिए ज्यादा चार्ज देना होगा। लिमिट से ज्यादा कैश विदड्रॉअल करने पर हर ट्रांजेक्शन के 20 रुपये देने होंगे। इसके अलावा इस पर अलग से सर्विस टैक्स भी लिया जाएगा। इसके अलावा एटीएम के लिए भी नए नियम लागू होंगे। SBI के एटीएम से एक्स्ट्रा ट्रांजैक्शन करेंगे तो हर ट्रांजेक्शन पर आपको 10 रुपये चार्ज देना पड़ेगा। इसके साथ ही सर्विस टैक्स अलग से लिया जाएगा।

अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कस्टमर हैं और दूसरे बैंक के एटीएम से रुपये निकल रहे हैं तो आपको 20 रुपये अलग से देने पड़ेंगे। इस पर भी सर्विस चार्ज लगाया जाएगा। इसके साथ ही SBI सेविंग अकाउंट के साथ मिलने वाले डेबिट कार्ड पर भी चार्ज लगाने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि बैंक की तरफ से सिर्फ रूपे कार्ड ही फ्री में इश्यू किया जाएगा। मास्टर और वीजा कार्ड अगर आप इश्यू करवाते हैं तो इसके लिए अलग से चार्ज देना पड़ेगा। ये वो नियम हैं जो एक जून से एसबीआई लागू करेगा। हमने इससे पहले भी आपको आगाह किया था कि 1 जून से एसबीआई अपने नियम बदलने जा रहा है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि अभी ये बैंक अपनी सर्विस में और भी बड़े बदलाव करने जा रहा है। सर्विस चार्ज के अलावा आगे और क्या क्या बदलाव होंगे, इस बारे में भी हम आपको जानकारी देते रहेंगे।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home