image: Uttarakhand IAS PCS Officer Transfer List 18 May

उत्तराखंड में IAS अफसरों के बंपर तबादले, 3 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए..देखिए पूरी लिस्ट

उत्तराखंड में आईएएस अफसरों का बंपर ट्रांसफर किया गया है। तीन जिलों नैनीताल, हरिद्वार, अल्मोड़ा के जिलाधिकारी बदले गए हैं।
May 18 2023 8:49AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड में आईएएस अफसरों का बंपर ट्रांसफर किया गया है। तीन जिलों नैनीताल, हरिद्वार, अल्मोड़ा के जिलाधिकारी बदले गए हैं। आईए आपको बताते हैं कि किसका कहां ट्रांसफर किया गया है।

Uttarakhand IAS PCS Officer Transfer List

आरके सुधांशु से लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी वापस ली गई है और उन्हें शहरी विकास की नई जिम्मेदारी दी गई है
आर मीनाक्षी सुंदरम से सचिव वित्त हटाते हुए सचिव नियोजन की जिम्मेदारी दी गई।
अरविंद ह्यांकी को सचिव पेयजल बनाया गया।
नितेश कुमार झा से पेयजल विभाग वापस लिया गया। अब झा ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी देखेंगे।
बीवीआरसी पुरुषोत्तम से कृषि विभाग हटाया गया।
सचिन कुर्वे को सचिव नागरिक उड्डयन की जिम्मेदारी दी गई।
सचिव विजय कुमार से वन एवं पर्यावरण विभाग हटाया गया।
पंकज कुमार पांडे का कद बढ़ाया गया। अब उन्हें लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी मिली है। आगे पढ़िए

हरिद्वार के जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे को हटाया गया। विनय शंकर पांडे सचिव मुख्यमंत्री औद्योगिक विकास की जिम्मेदारी देखेंगे।
नैनीताल के जिलाधिकारी धीरज गर्ब्याल को अब हरिद्वार जिलाधिकारी बनाया गया है।
अल्मोड़ा जिलाधिकारी वंदना को अब नैनीताल जिले की जिम्मेदारी दी गई है।
दीपेंद्र चौधरी से शहरी विकास हटाकर उन्हें सचिव कृषि बनाया गया।
संदीप तिवारी को प्रबंध निदेशक कुमाऊं मंडल विकास निगम बनाया गया है। फिलहाल, उनके पास मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल की भी जिम्मेदारी है।
एमडी कुमाऊं मंडल विकास निगम विनीत तोमर अब अल्मोड़ा के नए जिलाधिकारी होंगे।
पीसीएस अधिकारी अरविंद कुमार पांडे से सचिव मानवाधिकार आयोग की जिम्मेदारी हटाई गई है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home