image: Deepak chamoli beautiful pahadi song

Video: उत्तराखंड की रगों में बहता है ये लोकगीत…इस लड़के ने गाया तो गजब हो गया...देखिए वीडियो...

May 30 2017 9:26PM, Writer:मीत

आज के दौर में पहाड़ी टैलेंट की आज दुनियाभर में चर्चाएं हो रही है। इनमें से एक टैलेंट दीपक चमोली भी है, उत्तराखंड के रहने वाले दीपक चमोली के बारे में कहा जाता है कि इनकी आवाज महफिल का समां बांध देती है। बहुत ही शानदार आवाज के धनी दीपक चमोली ने यू-ट्यूब और फेसबुक के जरिए लोगों तक अपनी आवाज का जादू पहुंचाने की सोची थी। आज दीपक चमोली के हर गाने को यू-ट्यूब पर अच्छे खासे हिट्स मिल जाते हैं। दीपक चमोली ने किसी और भाषा या बोली के गाने नहीं , बल्कि उत्तराखंड के गीतों की ही तरफ फोकस किया है। बेहतरीन आवाज के जरिए हर बार दीपक चमोली कुछ ना कुछ नया करते हैं। इसके साथ ही वो नए नए प्रयोग भी करते हैं। आज हम आपको दीपक चमोली का जो गाना सुनाने जा रहे हैं, वो गाना उत्तराखंड का सुपरहिट गाना ‘मैं घोर छोड्यावा’ गाना है। इस गाने में दिख रहा है कि दीपक चमोली के पास सिर्फ एक हारमोनियम है और इसकी बदौलत ही वो इतनी शानदार आवाज में गाना गा रहे हैं।

बस एक छोटा सा और उसमें दीपक चमोली और उनकी हारमोनियमन। दीपक चमोली अपनी आवाज में इस गाने को गा रहे हैं और साथ ही हारमोनियम बजा रहे हैं। मतलब कुछ मिलाकर इस गाने में तथ्यों और भाषा से छेड़छाड़ ना करते हुए, नयापन दिया गया है। बेहतरीन हैं उत्तराखंड के य़े नए गीतकार और संगीतकार, जो अपनी आवाज को लगातार तराशते जा रहे हैं, पुराने गीतों से बिना छेड़छाड़ किए हुए उन्हें और भी ज्यादा निखार रहे हैं और सबसे खास बात ये है कि अपनी जड़ों को किसी भी हाल में नहीं भूलना चाहते। आज देशभर में पहाड़ी सिंगर्स का डंका बज रहा है। पहाड़ी सिगर्स ने उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी आवाज का लोहा मनवाया है। इस वीडियो से पता चलता है कि आगे चलकर उत्तराखंड के युवा किस लेवल पर जाने वाले हैं। दीपक चमोली ने जिस खूबसूरती से इस गाने को गाया है, वो कमाल है। ये बात जरूर है कि यू-ट्यूब पर दीपक चमोली का ये गाना काफी पॉपुलर हो गया है।

इस गीत की दीवानगी का आलम ये है कि ये सभी के द्वारा पसंद किया जा रहा है। उम्मीद है कि यू-ट्यूब पर ये वीडियो अपनी अलग ही छाप छोड़ेगा। इस गीत से पता चलता है कि आगे चलकर उत्तराखंड के युवा किस लेवल पर जाने वाले हैं। आज आप देख सकते हैं कि उत्तराखंड के कई सितारे बॉलीवुड में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। चाहे बात आप जुबिन नौटियाल की करें, या फिर दीपक खंखरियाल की करें या फिर अनुष्का शर्मा ही क्यों ना हों। हर किसी ने बड़े मंच पर जाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। दीपक चमोली ने यू-ट्यूब चैनल पर और भी बेहतरीन गाने गाए हैं। इसके अलावा भी दीपक चमोली के कई गाने उनके यू-ट्यूब चैनल पर हैं। राज्य समीक्षा का उद्देश्य है कि ऐसे पहाड़ी सिंगर्स को जल्द से जल्द बड़ा मंच मिले, जिससे वो अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकें। फिलहाल दीपक चमोली को राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से हार्दिक बधाई। ऐसे ही बढ़ते रहो, तरक्की करते रहो। मंजिलें आपका इंतजार कर रही हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home