इतिहास रचेगी उत्तराखंड की बेटी…आप बनाइए देवभूमि की बेटी को देश की शान…
May 31 2017 11:15AM, Writer:मीत
उत्तराखंड की बेटियां आजकल हर क्षेत्र में दम दिखा रही हैं। सामाजिक सेवा का क्षेत्र हो, पढ़ाई का क्षेत्र हो, संगीत का क्षेत्र हो, विज्ञान का क्षेत्र हो, कला का क्षेत्र हो या फिर फैशन या फिल्म इंडस्ट्री का ही क्षेत्र क्यों ना हो। हर जगह हर क्षेत्र में उत्तराखंड की बेटियों ने अपना दम दिखाया है ॉ। इस बार एक बेटी इतिहास रचने जा रही है। उत्तराखंड की अनुकृति गुसाईं को अपनी खूबसूरती और टैलेंट साबित करने का मौका मिला है। यूं तो उत्तराखंड की बेटियां खूबसूरती और टैलेंट की उस्ताद होती हैं। लेकिन इस बेटी की बात अलग है । जिस तरह से ये बेटी सीढ़ी दर सीढ़ी आगे बढ़ी है, वो लाजवाब है। अब बात आप पर जाकर टिकती है। जी हां अनुकृति गुसांई को मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में आपको जीत दिलानी है। पहाड़ की बेटी उत्तराखंड का नाम रोशन करेगी, ये उम्मीद हम सभी को है।
अगर आप चाहते हैं कि अनुकृति इस बार फेमिना मिस इंडिया बने तो इसके लिए आपको छोटा सा काम करना होगा। http://toi.in/superjudge लिंक पर जाएं और वहां अनुकृति को वोट दीजिए। आपका एक वोट पहाड़ की बेटी के लिए काफी कीमती है। हर बार आप अपने वोट से सरकार बनाते हैं। चलिए इस बार अपने वोट से पहाड़ की बेटी को फैशन इंडस्ट्री का सरकार बनाते हैं। अनुकृति गुसाईं लैंसडौन की रहने वाली हैं। मिस इंडिया 2017 की खिताबी रेस में अनुकृति एक बार फिर से शामिल हो गई हैं। इससे पहले दिल्ली के लीला होटल में मिस इंडिया नॉर्थ जोंस कॉन्टेस्ट हुआ था, जिसमें अनुकृति को मिस इंडिया उत्तराखंड का खिताब मिला था। मिस इंडिया नॉर्थ जोन के लिए आठ प्रतियोगियों को मिस इंडिया के फाइनल राउन्ड में जाने का मौका मिला। आपको बता दें कि अनुकृति की मां लैंसडौन में टीचर हैं।
9 से 13 जून को मुंबई में फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट होना है। उस प्रतियोगिता में उत्तराखंड की बेटी अनुकृति भी होगी। इस कॉन्टेस्ट में देश के हर जोन से एक-एक प्रतिभागी प्रतिभाग करेगा। इससे पहले भी अनुकृति उत्तराखंड का नाम रोशन कर चुकी हैं। उन्होंने इससे पहले मिस इंडिया की खिताबी दौड़ में टॉप 5 में जगह बनाई थी। इसके बाद साल 2014 में दक्षिण कोरिया में मिस एशिया पैसिफिक वर्ल्ड प्रतियोगिता हुई थी। इस प्रतियोगिता में अनुकृति ने ही देश का प्रतिनिधित्व किया था। हमारी अपील है आपसे कि इस बार अनुकृति को जरूर वोट दीजिएगा। एक बार फिर से आपको बता दें कि http://toi.in/superjudge लिंक पर जाएं और वहां अनुकृति को वोट दीजिए। आपका एक वोट पहाड़ की बेटी को देश की शान बना सकता है। इसलिए संकोच ना करें और अनुकृति को वोट दीजिए।