image: Govt will launch 1 rupee new note-0617

लीजिए...नए लुक में आ रहा है एक रुपये का नोट...मोदी सरकार का बड़ा ऐलान

May 31 2017 2:27PM, Writer:मीत

एक रुपये का पुराना नोट तो आपको याद ही होगा। आखिर इसकी याद कैसे किसी के जेहन से उतर सकती है। एक बार फिर से भारत सरकार एक रुपये का नया नोट जारी करने जा रही है। हालांकि खबर ये भी है कि पुराने नोट भी चलते रहेंगे। लेकिन नए वालो नोट की बात ही कुछ अलग होगी। कहा जा रहा है कि एक रुपये का नया नोट गुलाबी और हरे रंग का हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो दो दशक के बाद ऐसा होगा कि एक रुपये का नया नोट नए कलेवर में आएगाष केंद्र सरकार ने इसके लिए तमाम तैयारियां कर दी हैं। करीब दो दशक से एक रुपये के नोट की छपाई बंद थी। इसके बाद इसे 2015 में दोबारा लॉन्च किया गया था। अब आपको बताते हैं कि नए वाले एक रुपये में के नोट में क्या क्या बदलाव होंगे। बताया जा रहा है कि नए नोट के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके अलावा कहा जा रहा है कि इसका सिर्फ रंग ही अलग होगा।

नोट के पिछले वाले हिस्से में सागर सम्राट की ही तस्वीर होगी। आपको यहां ये भी जानकारी दे दें कि 1 रुपये का नोट केंद्र सरकार जारी करती है। इसके अलावा इस नोट में वित्त मंत्रालय के सचिव के हस्ताक्षर होते हैं। बाकी नोटों पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर के हस्ताक्षर होते हैं। आरबीआई की तरफ से एक प्रेस रिलीज जारी की गई है। इस प्रेस रिलीज में कहा गया है कि सरकार नए नोटों की छपाई कर चुकी है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि जल्द ही इस नोट को चलन में लाया जाएगा। आरबीआई का कहना है कि इस एक रुपये के नोट पर 'GOVERNMENT OF INDIA' के ऊपर देवनागरी लिपि में भारत सरकार लिखा होगा। इसके अलावा इस नोट में आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर हिंदी और अंग्रेजी में होंगे। इस पर 1 रुपये के नए सिक्के की फोटो होगी।

इसके साथ ही इस नोट पर रुपये का चिह्न भी होगा। आपको बता दें कि इससे पहले सरकार ने पिछले साल नोटबंदी का बड़ा फैसला लिया था। सरकार ने इस दौरान 500 और 1000 के पुराने नोटों को बैन कर दिया था। 8 नवंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता के सामने आए थे और नोटबंदी का ऐलान कर डाला था। इस ऐलान के बाद कहा गया था कि काले धन के कुबेरों पर वार करने के लिए सरकार ने नोटबंदी का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद से देशभर में हड़कंप मच गया था। कई लोगों ने कहा था कि ये फैसला देश के हित में नहीं है, जबकि कई लोगों ने कहा था कि ये फैसला देश की अर्थव्यवस्था को और आगे बढ़ा सकता है। खैर नोटबंदी का फैसला भारत के ही पक्ष में रहा। अर्थव्यवस्थआ में लगातार सुधार दिख रहा है। अब सरकार 1 रुपये का नोट लाने जा रही है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home