सिर्फ एक एसएमएस से करें आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक…जानिए कैसे...
May 31 2017 4:18PM, Writer:मीत
क्या आप अब तक अपना आधार कार्ड अपने पैन कार्ड से लिंक नहीं करा पाए हैं ? क्या आपको अब तक इसमें परेशानी हो रही है ? तो लीजिए हम आपके लिए एक शानदार खबर लेकर आए हैं। अब आप सिर्फ एक एसएमएस के जरिए अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक कर सकते हैं। आयकर विभाग ने इस बीच एक बड़ा ऐलान कर डाला है। विभाग ने टैक्स देने वालों को एसएमएस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए कहा है। इस तरह से आप अपने आधार को पैन कार्ड से लिंक कर सकेंगे। इसके लिए आयकर विभाग ने देश के बड़े अखबरों में विज्ञापन भी दिया है। इन विज्ञापनों में कहा गया है कि आप एक एसएमएसत के जरिए अपने आधार को पैन कार्ड से लिंक कर सकते हैं। अब आपको बताते हैं कि इसके लिए आपको क्या करना पड़ेगा। आपको अपने फोन के एसएमएस बॉक्स में जाना होगा। इसके बाद आपको मैसेज टाइप करना होगा।
आपको बड़े अक्षरों में यूआईडीपीएएन लिखना होगा। इसके बाद स्पेस देकर अपनी आधार संख्या इसमें डालें। इसके बाद अपने पैन कार्ड का नंबर इसमें डालें। जब टाइपिंग पूरी हो जाए तो इसे 567678 या फिर 56161 पर एसएमएस कर दें। आयकर विभाग का कहना है कि भारत के शहरी इलाकों में नेट की व्यवस्था है। नेट की व्यवस्था होने की वजह से शहरी लोगों को इसे लिंक करने में आसानी हो जाती है। लेकिन देश के ग्रामीण और पहाड़ी इलाकों में नेट की सुविधा उतनी ज्यादा नहीं है। इसलिए सरकार ऐसे लोगों के लिए एसएमएस की सुविधा लाई है। जिनके पास नेट की सुविधा है, वो आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जा सकते हैं। यहां आपको एक लिंक दिखेगा, जिससे आप पैन कार्ड को आधार से लिंक कर सकते हैं। भारत सरकार का साफ साफ कहना है कि अगर आप टैक्स के दायरे में आते हैं तो टैाक्स भरना आपके लिए अनिवार्य होगा।
इससे पहले भारत सरकार देश के करीब 18 लाख लोगों को एसएमएस या फिर मेल भेज चुकी है। इन लोगों की इनकम इनके प्रोफाइल से मैच नहीं करती है। सरकार का कहना है कि सरकार की तरफ से सारी सुविधाएं लेने के लिए आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक करना बेहद जरूरी है। इस वजह से सरकार भी अपनी तरफ से लगातार नई नई कोशिशें करती जा रही है। इससे पहले काले धन पर लगाम लगाने और टैक्स ना देने वालों पर कार्रवाई करने के लिए भारत सरकार कई कोशिशें भी कर चुकी हैं। देशभर में कई जगह छापेमारियां की गई हैं। इन छआपेमारियों में अकूत मात्रा में काला धन जब्त किया गया है। इस तरह से भारत सरकार काला धन रखने वालों के लिए आफत बन गई है। वहीं भारत सरकार लगातार कह रही है कि 1 जुलाई से पहले पहले पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना बेहद जरूरी है।