image: Surendra semwal new pahadi song on you tube

Video: उत्तराखंड की आवाज का जादू सिर चढ़कर बोला...देखिए...खूबसूरत नजारों से भरा ये गीत

May 31 2017 8:51PM, Writer:मीत

आज हम आपके लिए उत्तराखंड का एक और सुपरहिट गीत लेकर आए हैं। ये गीत अपनी खूबसूरती के लिए खूब सारे हिट्स बटोर रहा है। इस गीत में उत्तराखंड की हसीन वादियां दिखाई गई हैं। इसके अलावा कलाकारों का अभिनय भी लाजवाब है।HD गीतों की दुनिया में बिन्दुमति गाना अपना जलवा दिखा रहा है। आलम ये है कि ये गाना अभी 2 महीने पहले ही रिलीज हुआ है और यू-ट्यूब पर अब तक 3 लाख 50 हजार से ज्यादा हिट्स बटोर चुका है। इस सुंदर गीत को आवाज दी है सुरेन्द्र सेमवाल ने, सुरेंद्र टिहरी के रहने वाले हैं और हाल ही में इस एलबम से खून नाम बटोर रहे हैं। इसके अलावा इस गीत रो उत्तराखंड की जानी मानी सिंगर मीना राणा ने भी गाया है। इस वीडियो में आनन्द सिल्सवाल और पूजा काला ने अभिनय किया है। खास बात ये है कि इस गीत को हर्सिल, उत्तरकाशी और ऋषिकेश की खूबसूरत वादियों में फिल्माया गया है। सुरेंद्र सेमवाल कहते हैं कि इस गीत को खासकर युवाओं के लिए तैयार किया गया है।

इसके अलावा सुरेंद्र कहते हैं कि इस गाने को कुछ इस तरह से भी तैयार किया गया है कि इसकी भाषा किसी को फूहड़ ना लगे। गीत मनोरंजक है तो इसे मधुर बनाये रखना जरूरी था। इस गीत को संगीतकार मोती शाह ने संगीत दिया है। ये गाना दो महीने पहली ही यू-ट्यूब पर डाला गया था और अब तक 3 लाख से ज्यादा हिट्स बटोर चुका है। गाने को पूरी तरह से गढ़वाली टच और फील दिया गया है। आज के दौर में पहाड़ी टैलेंट की आज दुनियाभर में चर्चाएं हो रही है। इनमें से कुछ टैलेंट सुरेंद्र सेमवाल, आनन्द सिल्सवाल और पूजा काला भी हैं। खासकर इस गीत में मीना राणा की आवाज ने तो गजब ही ढाया है। मीना राणा लगातार कई सालों से उत्तराखंड के संगीत की साधना करती आ रही हैं। वो आज उत्तराखंड की स्वर कोकिला भी कही जाती हैं। युवा गायक सुरेंद्र सेमवाल ने यू-ट्यूब और फेसबुक के जरिए लोगों तक अपनी आवाज का जादू पहुंचाने की अच्छी कोशिश की है।

ये ही वो वजह है कि उनके इस गाने को यू-ट्यूब पर अच्छे खासे हिट्स मिले हैं। कुल मिलाकर इस गाने में तथ्यों और भाषा से छेड़छाड़ ना करते हुए, नयापन दिया गया है। बेहतरीन हैं उत्तराखंड के य़े नए गीतकार और संगीतकार, जो अपनी आवाज को लगातार तराशते जा रहे हैं। सबसे खास बात ये है कि अपनी जड़ों को किसी भी हाल में नहीं भूलना चाहते। आज देशभर में पहाड़ी सिंगर्स का डंका बज रहा है। पहाड़ी सिगर्स ने उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी आवाज का लोहा मनवाया है। इस वीडियो से भी पता चलता है कि आगे चलकर उत्तराखंड के युवा किस लेवल पर जाने वाले हैं। जिस खूबसूरती से इस वीडियो को फिल्माया गया है, वो भी कमाल है। गीत की दीवानगी का आलम ये है कि ये सभी के द्वारा पसंद किया जा रहा है। उम्मीद है कि यू-ट्यूब पर ये वीडियो आगे भी अपनी अलग ही छाप छोड़ेगा।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home