image: Benefits of acupressure by doing normal things-0617

‘छोटी उंगली’ का बड़ा कमाल...माथे पर इस ‘खास प्वाइंट’ को दबाएं...खिल उठेगी तकदीर !

Jun 1 2017 7:36PM, Writer:Shantanu

अक्सर आपने ये महसूस किया होगा कि आपको तनाव हो रहा है। आप बिना वजह परेशान हो रहे हैं। इसके अलावा आपको भी काम के दौरान स्ट्रेस का सामना करना पड़ता है। लगातार काम के दौरान कई बार सिर दर्द होने लगता है। मन करता है कि कोई मसाज कर दे। ये भी मन करता होगा कि काश थोड़ी देर के लिए रिलैक्स करने का मौका मिल जाए। दरअसल आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की जीवनशैली इस तरह की हो गई है। चाहे ऑफिस में काम हो या फिर व्यक्तिगत जीवन में काम, इंसान उलझ के रह गया है। उसे समझ नहीं आता है कि किस तरह से लगातार बढ़ते लक्ष्य को हासिल किया जाए। इन सारे चक्करों में हो जाता है स्ट्रेस। इसको दूर करने के लिए आप क्या करें। हम बताएंगे ऐसा तरीका जिसे आजमाने के बाद आपको चमत्कारी नतीजे हासिल होंगे।

हम आपको आज एक्यूप्रेशन के बारे में बताएंगे। इस विधि में आपको अपनी तर्जनी उंगली का इस्तेमाल करना होता है। तर्जनी उंगली को अपने फोरहेड के बीचो बीच रखना होता है। माथे पर तर्जनी उंगली को रख कर कम से कम 45 सेकंड तक दबाए रखना है। साथ में हल्की मसाज भी करनी है। आपको ध्यान रखना होगा कि आप उंगली से ज्यादा जोर न लगाएं। अब आपको इस प्वाइंट पर उंगली रखने के फायदे के बारे में बताते हैं। इस से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इस प्वाइंट से तनाव की मांस पेशिया जुडी हुई है। इस प्वाइंट को थोड़े देर तक दबाने से आप को तनाव मुक्त होने में मदद मिलेगी और आपकी दिन भर की टेंशन ख़त्म हो जाएगी। इसके कई और भी फायदे हैं। काम के दौरान 5 मिनट के लिए आप ये तरीका आजमा सकते हैं।

येे तरीका आप लगातार आजमाएं उसके बाद आपको फर्क महसूस होने लगेगा। माथे के इस प्वाइंट पर तर्जनी उंगली रखने के कई और फायदे हैं। नींद न आना, बहुत ज्यादा गुस्सा आना, अचानक मूड ख़राब हो जाना ये सारी दिक्कतें इस तरीके से दूर हो सकती हैं। आपको बस ये करना है कि एक्यूप्रेशर का ये तरीका रोज आजमाएं। इस में आपका कोई खर्च नहीं होगा। आप अपने आप अपना इलाज कर सकते हैं। साथ ही दूसरों को भी आजमाने के लिए कह सकते हैं। एक बात का ध्यान रखना होगा कि ये एक दिन में नहीं होगा। आपको रोज कुछ समय के लिए इस तरीके को आजमाना होगा। उसके बाद आपको चमत्कारी नतीजे दिखने लगेंगे। तो बिना देर किए एक्यूप्रेशर की इस विधि को अपनाइए। आज के समय में सेहदमंद और टेंशन फ्री रहना सबसे बड़ी खुशी का कारण है। तो इस खुशी को पाने के लिए आप जानते हैं क्या करना है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home