Video: अमिताभ बच्चन संग एक CM की पत्नी का डांस...वायरल हो गया वीडियो
Jun 1 2017 7:45PM, Writer:Shantanu
सोशल मीडिया के दौर में कोई भी खबर तेजी से फैलती है। जैसे इस समय ये खबर फैल रही है। जी हां एक मुख्यमंत्री की पत्नी के साथ अमिताभ बच्चन का डांस वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन हैं। उनके साथ दिख रही हैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस की पत्नी भी हैं। जी हां बात कर रहे हैं अमृता फणनवीस के बारे में। बुधवार को इस वीडियो को लॉन्च किया गया था। अब तक इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों लोग देख चुके हैं। अब आपको बताते हैं कि वीडियो में है क्या। दरअसल इस वीडियो में अमिताभ के साथ अमृता फणनवीस डांस करती दिखाई दे रही हैं। टी सीरीज ने इस वीडियो को प्रोड्यूस किया है। ये एक म्यूजिक वीडियो है। इस वीडियो अमृता ने अमिताभ बच्चन के साथ डांस किया है। इसी के साथ उन्होंने गाना भी गाया है।
बता दें कि ये म्यूजिक वीडियो 30 नवंबर 2016 को मुंबई के ओपेरा हाउस में शूट किया गया था। इसका निर्देशन अहमद खान ने किया है। वीडियो का नाम फिर से है। इस में अमृता रेड ड्रेस में काफी बोल्ड दिखाई दे रही हैं। वहीं अमिताभ सफेद शर्ट और पीली जैकेट में शानदार लग रहे हैं। वो वीडियो में अमृता से कुछ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि अमृता एक आर्ट स्कूल में एडमिशन लेना चाहती हैं। उस स्कूल को अमिताभ चलाते हैं। इस म्यूजिक वीडियो के लॉन्च समारोह में देवेंद्र फणनवीस शामिल नहीं हो पाए थे। किसानों के साथ बैठक के कारण वो इस कार्यकरम में शामिल नहीं हो पाए थे। बता दें कि महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फणनवीस की पत्नी अमृता एक ट्रेन्ड सिंगर हैं। वो पहले भी फिल्मों के लिए गाना गा चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा की फिल्म जय गंगाजल के लिए भी उन्होंने गाना गाया था।
म्यूजिक वीडियो के डायरेक्टर अहमद खान ने अमृता फणनवीस की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वो काफी टैलेंटेड हैं। खूबसूरत भी हैं। बता दें कि अमृता ने गोपीनाथ मुंडे की जिंदगी पर बनी मराठी फिल्म संघर्ष यात्रा से सिंगिंग डेब्यू किया था। वो नागपुर के मशहूर गायकों डॉ. चारु रानाडे और आई स्पेशलिस्ट डॉ. शरद रानाडे की बेटी हैं। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फणनवीस से उनकी शादी 2005 में हुई थी। दोनों के एक बेटी भी है। गायन के अलावा अमृता एक बैंकर भी हैं। वो एक्सिस बैंक में एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट और नागपुर में बिजनेस ब्रांच के हेड के तौर पर पोस्टेड रही हैं। आपको बता दें कि सीएम की पत्नी होने के बाद भी अमृता बेहद साधारण ढंग से रहती हैं। वो अपनी सुरक्षा के लिए बहुत ज्यादा तामझाम लेकर नहीं चलती हैं। हालांकि अमृता को लेकर पहले विवाद भी हो चुका है। लेकिन अपनी साधारण जीवनशैली के कारण वो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती हैं।