बाबा रामदेव की जान खतरे में…हरिद्वार से पूरे देश में हड़कंप…
Jun 2 2017 10:51AM, Writer:मीत
यूं तो बाबा रामदेव तरक्की के आसमान पर हैं। बाबा रामदेव ने अपने योग से सिर्फ उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देश का नाम दुनिया में रोशन किया है। ये बाबा का ही जलवा है कि आज विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। कई बार योग के दम पर बाबा कई लोगों के लिए संजीवनी का काम भी कर चुके हैं। लेकिन कहते हैं ना कि सफलता के शिखर पर पहुंचने के बाद इंसान के कई दुश्मन पनपने लगते हैं। ऐसा ही कुछ बाबा रामदेव के साथ भी हो रहा है। बताया जा रहा है कि किसी ने पतंजलि योगपीठ पर बड़े हमले की साजिश रची हैं। वो कौन है इस बात का खुलासा जल्द ही होगा। पतंजलि योगपीठ के सुरक्षा अधिकारी मांगीलाल ने पुलिस को इस बारे में खत भेजा है। इस खत में लिखा गया है कि पतंजलि पर बड़ा हमला किया जा सकता है। इसके साथ ही एसएसपी ने पतंजलि योगपीठ कैंपस की सुरक्षा को लेकर पुलिस को सावधान रहने के निर्देश दे दिये हैं।
आपको यहां ये बात भी बता दें कि पदार्था में बाबा रामदेव का हर्बल फूड पार्क भी है। इस हर्बल फूड पार्क की सुरक्षा का जिम्मा पैरामिलिट्री फोर्स के पास है। इसके अलावा पतंजलि योगपीठ कैंपस में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स ही तैनात हैं। मांगीलाल के पास पतंजलि योगपीठ की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। मांगीलाल ने ही बहादराबाद थाना पुलिस को खत लिखा है। इस खत में मांगीलाल ने बहुत बड़ी बातें लिखी है। मांगीलाल ने लिखा है कि पतंजलि योगपीठ में कभी भी अराजक तत्वों के द्वारा बड़ा हमला कराया जा सकता है। ये अराजक तत्व कौन हैं, अभी इस बारे में पता नहीं चला है। लेकिन इतना जरूर है, कई लोगों की संख्या में ये हमला हो सकता है। हालांकि इस खत में ये भी जिक्र किया गया था कि 31 मई और 1 जून को बड़ा हमला हो सकता है। लेकिन फिलहाल तो 31 मई और 1 जून तो निकल चुके हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि हमले का खतरा अभी भी बना है।
इस वजह से पुलिस ने पतंजलि योगपीठ कैंपस की सुरक्षा कड़ी कर दी है। योगपीठ पर हमले की साजिश का पता जैसे ही पुलिस के उच्चाधिकारियों को चला तो वो एक बार के लिए हैरान रह गए। एसएसपी कृष्ण कुमार ने बहादराबाद के प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण सिंह नेगी से इस बारे में डीटेल से बात की है। इसके साथ ही सुरक्षा को लेकर अलर्ट रहने के भी आदेश दिए गए हैं। पुल्िस का कहना है कि योगपीठ कैंपस की सुरक्षा को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। अब सवाल ये है कि आखिर वो कौन है, जो पतंजलि पर हमला करना चाहता है ? आखिर वो कौन है जो इतना बड़ा हमला करने की साजिश रच रहा है ? आखिर वो कौन है जो बाबा रामदेव की जान का दुश्मन बना हुआ है ? पुलिस लगातार मामले की पड़ताल कर रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द इस साजिश को रचने वाले के नाम का खुलासा भी हो जाएगा।