image: Some things to do before drinking hot tea-0617

पहाड़ियों सावधान...गरम चाय पीने से पहले जरा रुकिए… ये काम तो कर लो पहले !

Jun 2 2017 8:09PM, Writer:Shantanu

पहाड़ के लोग चाय न पिए ये कैसे हो सकता है। बिना चाय के सुबह नहीं होती है। ऐसे में ये खबर आपके लिए बहुत ज्यादा जरूरी है। दिन रात चाय का सेवन करने से क्या नुकसान हो सकता है। और चाय पीने से पहले क्या करना चाहिए। इन सबके बारे में यहां पर आपको जानकारी मिलेगी। ये तो चर्चा वाली बातें हुई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय आपके लिए हानिकारक भी साबित हो सकती है। इसे पीने से पहले क्या करना चाहिए, ये हम आपको बताएंगे। आमतौर पर पहाड़ी लोगों की सुबह की शुरूआत गरम चाय की चुस्कियों के साथ होती है। लेकिन ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। डॉक्टरों के मुताबिक सुबह सुबह खाली पेट चाय नहीं पीनी चाहिए। इस से कई नुकसान हो सकते हगैं। कभी भी खाली पेट चाय नहीं पीनी चाहिए।

खाली पेट चाय पीने से कितने नुकसान हो सकते हैं इसके बारे में हम आपको बताएंगे। चाय में एसिड होता है। इस से पेट को नुकसान पहुंचता है। इस से पेट के रस पर असर पड़ता है। चाय में दूध मिला कर नहीं पीना चाहिए। इस से मोटापा कम होता है। ब्लैक टी का सेवन करने से फायदा होता है। इसके साथ ही खाली पेट दूध की गरम चाय पीने से थकान महसूस होती है। मोटापा बढ़ता है। ज्यादा कड़क चाय पीने से पेट को नुकसान होता है। पेट में अल्सर और एसिडिटी होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए कहते हैं कि चाय के साथ कुछ खाना चाहिए। जैसे बिस्कुट में सोडियम होता है इस से अल्सर का खतरा कम हो जाता है। बता दें कि चाय में टैनिन होता है जो पाचन तंत्र को कमजोर करता है।

पहाड़ में दिन में कई बार चाय पी जाती है। दरअसल वहां सर्दी होती है इसलिए चाय बेहतर विकल्प दिखाई देता है। ऐसे में अगर दिन में कई बार चाय का सेवन करते हैं तो सावधान हो जाइए। ये आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। जानकारों के मुताबिक एक दिन में 4 कप से ज्यादा चाय नहीं पीनी चाहिए। अगर आप 5 कप से ज्यादा चाय का सेवन कर रहे हैं तो इस से प्रोस्टेट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही बता दें कि एकदम खौलती हुई गरम चाय पीने से खाने की नली और गले का कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है। तो अब आप समझ गए कि चाय भले अच्छी लगे लेकिन उसे पीने से पहले कुछ खा लेना चाहिए। ज्यादा गरम चाय नहीं पीना चाहिए। हालांकि पहाड़ के लोगों के अंदर जो जीवटता होती है उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि उनका ये चाय भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home