पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रम्प को दिया वेदों का ज्ञान...दुनिया के सामने ऐसे लगाई क्लास !
Jun 3 2017 4:18PM, Writer:मीत
पीएम मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को पाठ पढ़ाया है। दरअसल पैरिस अग्रीमेंट तोड़ने के बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत और चीन की आलोचना की थी। इसके बाद मोदी ने अपने अंदाज में ही ट्रम्प को जवाब भी दिया है। सेंट पीटर्सबर्ग में इकनॉमिक फोरम आयोजित किया गया था। इस इकनॉमिक फोरम में प्रधानमंत्री ने निवेशकों को भारत के लिए आमंत्रित किया। वहीं दूसरी तरफ इस फोरम में मोदी ने भारत को पर्यावरण हितैषी बताया। उन्होंने कहा कि ये देश प्राचीन काल से ही इस जिम्मेदारी को निभाता आ रहा है। इसके लिए मोदी ने वेदों का उदाहरण दुनिया के सामने पेश किया। इस फोरम में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी मौजूद थे। पुतिन की मौजूदगी में मोदी बोले कि भारत की विरासत सांस्कृतिक रही है। उन्होंने कहा कि 5 हजार साल पुराने शास्त्र भारत में मौजूद हैं। इन शास्त्रों को वेद के नाम से जाना जाता है। इसके साथ ही मोदी ने अथर्ववेद का जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि अथर्ववेद पूरी तरह पर्यावरण को ही समर्पित है। मोदी ने दुनिया के सामने कहा कि भारत आज भी इन आदर्शों के साथ जीता है। मोदी ने कहा कि हर हिंदुस्तानी ये मानता है कि प्रकृति का शोषण और खिलवाड़ करना अपराध है। उन्होंने बताया कि भारतवासी पर्यावरण के क्षरण को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करते। इसके साथ ही मोदी ने कहा कि भारत में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में जीरो डिफेक्ट, जीरो इफेक्ट का नियम चलता है। इसके साथ ही मोदी ने पैरिस अग्रीमेंट का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जब दुनिया में ग्लोबल वॉर्मिंग और पैरिस एग्रीमेंट की चर्चा भी नहीं हुई थी तो भारत में पर्यावरण को लेकर कई कदम उठाए जा रहे थे। आपको बता दें कि कि हाल ही में पैरिस क्लाइमेट डील से बाहर निकलने की घोषणा कर डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत और चीन का पुरजोर विरोध किया था। ट्रंप ने कहा था कि भारत इस समझौते के तहत कई देशों से अरबों रुपये की मदद ले रहा है।
खैर मोदी ने अपने ही अंदाज में दुनिया के सामने ट्रम्प को जवाब भी दिया है। मोदी ने निवेशकों को भारत में आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि 3 दशक के बाद भारत में क्लीयर मेज्योरिटी वाली सरकार बनकर आई है। इस वजह से भारत हर क्षेत्र में तेजी से काम कर रहा है। मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया में तेज गति से बढ़ने वाले तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने जीएसटी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत लगातार ट्रांसफॉर्मेशन की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मोदी ने कहा कि पहले भारत के हर राज्य में अलग अलग टैक्स कानून थए, लेकिन अब एक देश एक टैक्स के हिसाब से हम चल रहे हैं। तो कुल मिलाकर कहें तो पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रम्प को अपने ही अंदाज में जवाब दे दिया है। अब इस बात का जवाब डोनाल्ड ट्रम्प किस तरह से देंगे, यो तो आने वाला वक्त ही तय करेगा।