उत्तराखंड के लिए आज की सबसे बड़ी खबर…देवभूमि में ‘ड्रैगन’ की घुसपैठ...मचा हड़कंप !
Jun 4 2017 8:52AM, Writer:मीत
उत्तराखंड पर चीन लगातार अपनी नापाक नजर बनाए हुए है। लगातार चीन कोई ना कोई ऐसी हरकत कर रहा है, जिससे लग रहा है कि वो उत्तराखंड के रास्ते भारत में घुसपैठ कर सकता है। इस बात को तब और ज्यादा बल मिल जाता है, जब आप हाल ही में हुआ खुलासा पढ़ेंगे। दरअसल हुआ यूं है कि भारत और चीन सीमा के नजदीक चमोली जिले के बराहोटी इलाके में चीनी हैलीकॉप्टर उड़ता हुआ दिखाई दिया। ये हेलीकॉप्टर शनिवार को भारतीय सीमा में उड़ता दिखाई दिया था। इस बारे में खुद चमोली की पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने जानकारी दी है। तृप्ति का कहना है कि सुबह सवा नौ बजे एक संदिग्ध हेलीकॉप्टर भारतीय नभक्षेत्र में दिखा। उन्होंने बताया कि ये हेलीकॉप्टर चमोली के बराहोटी क्षेत्र के ऊपर उड़ता दिखा। इसके साथ ही कहा गया है कि ये हैलीकॉप्टर करीब 4 मिनट तक भारतीय नभक्षेत्र में उड़ता दिखा। उन्होंने इसके साथ ही ये बताया कि ऐसा पहले भी हो चुका है।
यानी ये कोई गलती नहीं है। क्योंकि गलती एक बार हो सकती है, बार बार एक ही काम को दोहराना गलती नहीं कही जा सकती। और खासकर जब बात ड्रैगन जैसे मुल्क की हो तो इसे गलती नहीं साजिश कहा जा सकता है। इस तरह से चीन लगातार कई बार साजिश रच चुका है। अरुणाचल प्रदेश तो आपको याद होगा। अरुणाचल के एक हिस्से को चीन अपना मानने लगा है। पहले चीनी सैनिकों ने इस हिस्से में घुसपैठ की, इसके बाद धीरे धीरे उस जगह पर अपने झंडे गाड़ने शुरू कर दिए। इसके बाद धीरे धीरे वहां के पत्थरों में चीनी भाषा में कुछ लिखना शुरु कर दिया। और आखिर में चीन ने उस हिस्से को अपना ही मान लिया। हालांकि भारत ने भी चीन की उस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया था। भारत ने अरुणाचल प्रदेश के उस हिस्से को बचाने के लिए वहां ब्रह्मोस मिसाइल ही तैनात कर दी थी। अह उस इलाके में चीन की चहलकदमी कम हो गई।
लेकिन अब लग रहा है कि चीन ने घुसपैठ का नया तरीका ढूंढ लिया है। ये भी हो सकता है कि उत्तराखंड से लगती सीमा की वो लगातार रेकी कर रहा हो। ये भी हो सकता है कि चीन लगातार उत्तराखंड में घुसपैठ करने की कोशिश कर कर रहा हो। डर इस बात का है कहीं ऐसा ना हो कि आने वाले एक वक्त में चीन उत्तराखंड के एक टुकड़े को ही अपना बताने ना लग जाए। क्योंकि यहां सबसे ज्यादा सोचने वाली बात ये है कि चीन से गलती नहीं हुई है। चीन बार बार इस क्षेत्र में उड़ान भर रहा है, हवा के जरिए नजर रख रहा है। रणनीतिक भाषा में इसे रेकी कहा जा सकता है। चीन की इस वक्त सबसे पैनी नजर भारत पर ही है। भारत ने चीन में बन रहे वन बेल्ट वन रोड प्रोजक्ट का पुरजोर विरोध किया है। इस वजह से चीन भारत से खार खाए बैठा है। हो सकता है कि इसका जवाब देने के लिए भी वो इस तरह की साजिश रच रहा हो। अब देखना ये है कि आने वाले वक्त में भारत चीन की इस नापाक हरकत का जवाब किस तरह से देता है।