image: Pankaj sati new song o dari himala dari

Video: उत्तराखंड के छोरे धाकड़ हैं...पेश है पंकज सती का नया गीत..गाना लल्लनटॉप है...

Jun 4 2017 11:33AM, Writer:मीत

लीजिए...पंकज सती एक और शानदार उत्तराखंडी गाना लेकर आए हैं। गाने के बोल हैं ओ दरी हिमाला दरी। शानदार गीत, शानदार बोल, शानदार लिरिक्स, शानदार आवाज और क्या चाहिए किसी पहाड़ी को। गाना ऐसा है कि आप अकेले भी सुन सकते हैं और किसी फंक्शन में भी सुन सकते हैं। गाने को बेहतरीन तरीके से तैयार किया गया है। वो फील और वो टच जो आपको हमारी संस्कृति की तरफ भी ले जाएगा और आज के दौर के संगीत को भी दिखाएगा। आवाज के बारे में तो आप जानते ही होंगे। आवाज के मामले में पंकज आज किसी पहचान के मोहताज नहीं रह गए हैं। जो गाना हम आपको सुना रहे हैं, वो अभी सिर्फ ऑडियो है। अभी तो इस गाने का वीडियो रिलीज होना है। जिस गाने का ऑडियो ही ऐसा बवाल मचा रहा हो, तो जरा सोचिए कि वीडियो रिलीज होने के बाद क्या होगा। इस गाने के जरिए पंकज ने ये जरूर साबित कर दिया है कि उत्तराखंड के संगीत को आप किसी भी हाल मेंहल्के में नहीं ले सकते।

इस गाने के बोल ठेठ पहाड़ी हैं, संगीत ठेठ पहाड़ी है, बंदा भी ठेठ पहाड़ी है लेकिन अंदाज सबसे अलग है। हम बार बार अंदाज की बात इसलिए करते हैं क्योंकि ये अंदाज ही होता है जो आपको दुनिया के सामने पेश करता है। पंकज का अंदाज गजब है। उम्मीद है कि इस गाने को यू-ट्यूब पर जबरदस्त हिट्स मिलेंगे। पंकज ने इस गाने को तैयार करने में जो मेहनत की है, लग रहा है कि उसका फल भी जल्द उन्हें मिलेगा।इस गाने को तायर करने के इरादे भी साफ हैं। अपने उत्तराखंड के संगीत को आसमान पर पहुंचाने के इरादे, अपने पहाड़ की संस्कृति को और बेहतरीन बनाने के इरादे। और ये बात हर कोई जानता है कि अगर आपके दिल में इरादे हों, तो मंजिलें ज्यादा दूर नहीं होती। पंकज को तो अपनी आवाज से जमाने को दीवाना बनाना है। पंकज उत्तराखंड के चमोली जिले के सिमली गांव के रहने वाले हैं। यहां से निकलकर पंकज आज संगीत की दुनिया में अपना डंका बजा रहे हैं।

कौन सोच सकता है कि एक छोटे से गांव का लड़का विदेशों में जाकर भी अपनी मातृभूमि का मान बढ़ाएगा। पंकज इससे पहले दुबई में भी उत्तराखंडी संगीत को रिप्रजेंट कर चुके हैं। ओ दरी हिमाला दरी गाना साबित कर रहा है कि आने वाला वक्त हर हाल में उत्तराखंड के युवा सिंगर्स का होगा। जाहिर है जब आवाज, अंदाज और अल्फाज की तिकड़ी जम जाए तो अंजाम अलहदा होता है। सुर और संगीत की भूख पंकज में साफ दिखती है। इस बात का सबूत आपको इस गाने में भी दिखेगा। आज के दौर में पहाड़ी टैलेंट की दुनियाभर में चर्चाएं हो रही है। इनमें से एक टैलेंट निखर कर सामने आया है, वो है पंकज सती। इससे पहले पंकज ने शआश्वत पंडित और अर्पित शिखर के साथ मिलकर ओ साथी गाना गाया था, उस गाने को उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश ने पसंद किया था। चलिए अब आप भी ये खूबसूरत गाना सुनिए...यकीन मानिए आपको मजा आएगा।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home