2999 रुपये में विदेश...1099 में देश का सफर.. इस फ्लाइट ने दिया धांसू ऑफर...
Jun 4 2017 2:27PM, Writer:मीत
आज हम आपको एक विमान कंपनी के बारे में बता रहे हैं। इसके जरिए आप सिर्फ 2999 रुपये में विदेश का सफर कर सकते हैं। जानिए...आखिर किस कंपनी ने की है ये घोषणा। हर किसी का एक सपना होता है कि एक बार फ्लाइट का सफर जरूर किया जाए। हर कोई चाहता है कि कम कीमत में वो देश या विदेश का सफर तय कर ले। ऐसा सोचने वालों के लिए हम एक शानदार तोहफा लेकर आए हैं। दरअसल मलेशियन बजट एयरलाइन ग्रुप एयर एशिया ने ये ऑफर लॉन्च किया है। हालांकि ये ऑफिर सीमित वक्त के लिए ही है। लेकिन इसमें रियायती किराए की घोषणा की गई है। एयरलाइन कंपनी अपने इंडियन जॉइंट वेंचर एयर एशिया इंडिया के जरिए घरेलू उड़ानों के लिए किराया 1099 रुपये तय किया है। इसके अलावा इस कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए किराया 2999 रुपये तय किया है। अब आपको बताते हैं कि देश में किन रूटों पर एयर एशिया ने ये ऐलान किया है।
नई दिल्ली, बेंगलुरु, कोच्चि, हैदराबाद, श्रीनगर, गोवा, रांची और कोलकाता जैसे शहरों के बीच का किराया सिर्फ 1099 रुपये तय किया गया है। इसके साथ ही कंपनी का कहना कि ये प्रमोशनल सेल यात्रियों को ऑस्ट्रेलिया ,एशिया और बाकी मुल्कों में 120 जगहों से जोड़ेगी। अब आपको बताते हैं कि आखिर आप कब इसके जरिए टिकट बुक कर सकते हैं। इस ऑफर के तहत आप चार जून से 11 जून तक टिकट बुक कर सकते हैं। अब आपको बताते हैं कि आखिर कब से कब तक की यात्रा के बीच आप इस ऑफर का आनंद उठा सकते हैं। ये टिकट 15 जनवरी 2018 से 28 अगस्त 2018 के बीच की यात्रा के लिए बुक कर सकेंगे। देशभर में तमाम कंपनियां घरेलू उड़ान के लिए ऑफर लॉन्च कर चुकी हैं। चाहे बात आप एयर इंडिया की करें , चाहे आप बात गो एयर की करें या फिर स्पाइस जेट की करें। हर कंपनी अपनी अपनी फ्लाइट के लिए ऐसे ऑफर लॉन्च कर चुकी हैं। लेकिन विदेशों के लिए ऑफर अब तक किसी कंपनी ने नहीं निकाला।
आखिरकार एयर एशिया ने ये शानदार ऑफर लॉन्च कर डाला है। इस टिकट के साथ सभी टैक्स भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि एयर एशिया के इस ऑफर के बाद देश की बाकी कंपनियां भी इस तरह का ऑफर लॉन्च करेंगी। इसके साथ ही एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस ऐलान के साथ ही विमानन क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत होगी। देखा जा रहा है कि देशभर में कंपनियां नए नए ऑफर्स लॉन्च करती जा रही हैं, लेकिन एयर एशिया का ऑफर बेहद खास है। इसके जरिए आप देश ही नहीं बल्कि विदेशों का सफर भी बेहद कम कीमत में कर पाएंगे। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि विमानन क्षेत्र में ये कंपनी नया रिकॉर्ड तैयार कर सकती है। क्योंकि अभी से ही देखा जा रहा है कि लोग अपने आने वाली यात्राओं के लिए इस कंपनी की तरफ खिंचे चले जा रहे हैं। ऐसे में माना जा सकता है कि आने वाले वक्त में ये कंपनी और भी बड़े ऑफर्स लॉन्च कर सकती है।