image: Sunny leone in uttarakhand

उत्तराखंड पहुंची सनी लियोनी...जानिए...यहां क्या काम करने आई हैं ?

Jun 4 2017 3:59PM, Writer:मीत

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी आजकल उत्तराखंड में हैं। क्या आप जानते हैं उत्तराखंड में सनी लियोनी क्या करने जा रही हैं ? हो सकता है ये खबर पढ़कर आप एक बार के लिए हैरान हो जाएं। बॉलीवुड में पहुंचकर हिंदी फिल्मी दुनिया में खलबली मचाने वाली सनी लियोन देहरादून पहुंची। सनी सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची। वहां से वो ‌ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंची। एमटीवी के शो के लिए देर रात सनी लियोनी और रणविजय पहुंच गए। दोनों चार से 27 जून तक क्षेत्र के आसपास शो की शूटिंग करेंगे। रणविजय शनिवार को बारह बजे करीब कुमेरिया अल्मोड़ा स्थित एक रिजॉर्ट में पहुंच गए हैं, जबकि सनी लियोनी ऋषिकेश में आरती में भाग लेने के बाद देर रात रामनगर पहुंचीं। बता दें कि भारतीय कनाड़ा मूल की सनी लियोन 2010 में टॉप 12 एडल्ट एक्टर्स में शामिल थी। इसके अलावा भी सनी को लेकर काफी बातें हैं, जिनके बारे में आपका जानना बेहद जरूरी है।

2011-12 में उन्होंने भारत में रिएलटी शो और फिल्मों के जरिए अपनी किस्मत आजमाई। टीवी सीरीयल बिग बॉस के जरिए वो भारतीय सिनेमा की नजर में आई। फिर उन्हें पहला ब्रेक मशहूर फिल्म निर्देशक महेश भट्ट ने दिया, महेश भट्ट की जिस्म -2 फिल्‍म में सनी को एंट्री मिली। सनी लियोन 2012 से 2016 तक कुल 14 फिल्मों में अभिनय कर चुकी है। जिसमें 12 हिंदी फिल्मी हैं, जबकि एक तमिल और एक कन्नड़ फिल्म है। हाल ही में प्रियंका चौपड़ा बर्लिन में अपनी फिल्म ‘बेवाच’ के प्रमोशन के लिए गई हुई थीं वही उनकी मुलाकात जर्मनी के दौरे पर गए पीएम मोदी से हुई थी। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया की थी जिसमें वो पीएम मोदी से मुलाकात करती दिखाई दे रही थीं। जैसे ही ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, उसके बाद से कई तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिली तो कही पर ट्रोल किया जाने लगा। उसके बाद से वो सुर्खियों में है।

एक इवेंट में पहुंची सनी लियोन की राय ली गई तो उन्होंने प्रियंका का बचाव करते हुए कहा, प्रियंका चोपडा को उनके काम के लिए जज करना चाहिए ना कि उनके पहनावे के लिए। सनी लियोन कहती हैं ‘हमारे देश के प्रधानमंत्री बहुत ही होशियार, बुद्धिमान और अच्छे वक्ता हैं। हमने बहुत ही अच्छे प्रधानमंत्री को चुना हैं। इसके साथ ही सनी ने कहा कि उनकामानना है कि किसी को भी किसी को ट्रोल करने का अधिकार नहीं है, हमें एक-दूसरे से प्रेम करने की आवश्यकता है। समाज में पहले से ही बहुत ज्यादा नफरत फैली हुई है। सनी ने कहा कि वो जानती हैं कि प्रियंका एक अच्छी महिला हैं, उन्होंने समाज के लिए बहुत अच्छे काम किए हैं। अगर प्रधानमंत्री को प्रियंका चौपड़ा की ड्रेस से कोई भी प्रॉबलम होती तो वो बोलते लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा था। खैर फिलहाल तो सनी लियोनी उत्तराखंड में हैं। उत्तराखंड में वो और क्या क्या करने जा रही हैं, इसकी जानकारी भी हम आपको देते रहेंगे।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home