image: Jeep fell in to ditch in Pithoragarh Munsiyari Hokra

उत्तराखंड में भीषण हादसा, खाई में गिरी जीप, 8 लोगों की मौत की सूचना, 3 लापता

बताया जा रहा है कि बागेश्वर से एक परिवार के लोग वाहन में सवार होकर मुनस्यारी के होकरा जा रहे थे। होकरा से ठीक पहले जीप खाई में गिर गई।
Jun 22 2023 11:59AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड में एक भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है। ये खबर पिथौरागढ़ जिले से है।

Jeep fell in to ditch in Pithoragarh

यहां मुनस्यारी में बड़ा रोड हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बागेश्वर से एक परिवार के लोग वाहन में सवार होकर मुनस्यारी के होकरा जा रहे थे। होकरा से ठीक पहले जीप खाई में गिर गई। इस भयानक हादसे में 8 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है, जबकि 3 लोगों के लापता होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि सामा के लोग पूजा के लिए जा रहे थे। कार सड़क पर कटाव होने के कारण ज्यादा किनारे ले लिया। इसी दौरान हादसा हो गया। कार करीब 600 मीटर गहरी खाई में गिरी है। हादसे की सूचना मिलते ही लोग रेस्क्यू के लिए दौड़ पड़े. प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जगह-जगह कार सवार यात्रियों के शव पड़े हैं.इस बारे में आगे जो भी जानकारी मिलती है, हम आप तक जरूर पहुंचाएंगे।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home