image: Debris stopped the flow of ramganga

उत्तराखंड पर आफत…चंद घंटों में विशाल झील में बदली नदीं...मच गया हड़कंप !

Jun 6 2017 8:34AM, Writer:मीत

उत्तराखंड में प्रकृति लगातार अपना कहर बरपा रही है। इससे पहले भी देखा गया है कि प्रकृति के प्रकोप से अछूता नहीं रहा है। इस बार आफत मंडराई पिथौरागढ़ में दरअसल पिथौरागढ़ में लगातार बारिश हो रही है। इस बारिश की वजह से पिथौरागढ़ का जनजीनव अस्त व्यस्त हो गया है। सोमवार को भी सवा घंटे जोरदार बारिश हुआ। इस बारिश ने एक बार फिर से सभी का जीना मुहाल कर दिया। इसके बाद तो लोगों में हड़कंप ही मच गया। मुनस्यारी के तल्ला जोहार में हरड़िया नाले से इतना मलबा आया कि रामंगा का ही प्रवाह रुक गया। इस मलबे की वजह से रामगंगा एक विशाल झील में तब्दील हो गई। बस फिर क्या था, इसके आस-पास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। तुरंत अलर्ट कर दिया कि नदी किनारे रहने वाले लोग अपने घर छोड़ दें। स्थिति हड़ंकंप सी बन गई। लेकिन इस बीच गनीमत ये रही कि कुछ घंटे बाद नदी का प्रवाह खुद ही खुल गया।

आप उम्मीद जता सकते हैं कि इससे कितनी बड़ी तबाही मच सकती थी। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय पर भी बारिश का कहर देखने को मिला। इस बारिश की वजह से आधा दर्जन से ज्यादा पेड़ उखड़ गए। लोगों के बीच आफत ही आफत देखी गई। किसी को कोई राहत नहीं मिल पाई। पिथौरागढ़ में इससे पहले भी बारिश ने कई बार तबाही मचाई है। यहां इस बार पेड़ उखड़ने से एक मकान और एक एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गए। इसके साथ ही पांच वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगर बारिश आधे घंटे तक और आती तो, पिथौरागढ़ में तबाही मचना तय था। आधा दर्जन से ज्यादा जगहों पर पेड़ गिर गए, जिससे यातायात बंद हो गया। हर बार ये बारिश किसी ना किसी आफत के रूप में बरसती है। उत्तराखंड के कई जिले जैसे रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, बागेश्वर में बारिश लगातार आफत बरसाती जा रही है।

इस बीच लोगों की जिंदगी मुश्किल में फंसती जा रही है। ऐसा ही पिथौरागढ़ में एक बार फिर से देखने को मिला। चिमिस्यानौला, भाटकोट, पुराना बाजार जैसी जगहों में तो सड़कें पानी से लबालब हो गई। डॉट पुल के पास भी पानी भर गया था। इस वजह से यहां काफी देर तक वाहन फंसे रहे। इसके अलावा रई में भी बारिश काल बनकर बरसी। एक मकान पर पेड़ गिर गया, जिससे मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। रई नाला भी उफान पर आ गया। इस वजह से आसपास बसे लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा। कुल मिलाकर कहें तो इस बार बारिश और ज्यादा प्रचंड रूप दिखा रही है। इसलिए सावधानी बरतें और लोगों से भी सावधान रहने को कहें। मौसम विभाग लगातार कह रहा है कि आने वाले कुछ दिन उत्तराखंड के लिए फिर से आफत का सबब बन सकते हैं। ऐसे में सावधान रहने की काफी जरूरत है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड के कुछ जिलों में अभी भी बारिश का कहर जारी रहेगा।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home