image: Ekta  bisht and mansi joshi get selected for world cup

जय उत्तराखंड... देवभूमि की दो बेटियां वर्ल्ड कप के लिए सलेक्ट...पाकिस्तान फिर हारेगा !

Jun 6 2017 12:14PM, Writer:मीत

महिला वर्ल्ड कप होगा और भारतीय टीम वहां अपना जलवा दिखआ रही होगी। इसी भारतीय टीम में उत्तराखंड की दो बेटियां भी जगह बनाने में सफल रही हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं एकता बिष्ट और मानसी जोशी की। उत्तराखंड के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ होगा जब दो बेटियां एक साथ भारतीय टीम में सलेक्ट हुई हैं। उत्तराखंड के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब दो गेंदबाज बेटियां भारतीय टीम में शामिल हो रही हैं। एक तरफ एकता बिष्ट अपनी फिरकी से विरोधियों के चारों खाने चित करेंगी, तो दूसरी तरफ मानसी जोशी अपनी आग बरपाती गेंदों से विरोधी बल्लेबाजों को एक सेकंड के लिए पिच पर नहीं टिकने देंगी। जी हां कुछ ऐसा ही जलवा है इन दोनों बेटियोंं का, जब मैदान पर ये गरजती हैं तो अच्छे खासों की बोलती बंद हो जाती हैं। माना जा रहा है कि इस वर्ल्ड में भारत और पाकिस्तान एक बार फिर से आमने सामने हो सकते हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी की माफिक इस बार भी पाकिस्तान हारेगा। खास बात ये है कि पाकिस्तान के जख्मों पर नमक छिड़ने की जिम्मेदारी भारत के गेंदबाजी ऑर्डर के पास होगी। भारतीय टीम का गेंदबाजी ऑर्डर एकता बिष्ट और मानसी जोशी के हाथों में है। ऐसे में पाकिस्तान का एक बार फिर से वर्ल्ड कप से बाहर होना तय है। एकता बिष्ट अइलेमोड़ा के खजांची मोहल्ले की रहने वाली हैं। साल 2011 में उन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट में कदम रखा थआ। इसके बाद 2013 महिला वर्ल्ड कप, 2016 में टी-20 वर्ल्ड कप और एशिया कप में एकता बिष्ट भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। दाएं हाथ की इस फिरकी गेंदबाज का जलवा कमाल है। एकता कहती हैं कि भारतीय टीम को किसी भी हाल में जीत दिलानी है। लग रहा है कि देवभूमि की ये बेटी इस बार बड़ा कमाल जरूर करेगी। वहीं मानसी जोशी की बात करें तो वो टिहरी की रहने वाली हैं।

पहाड़ों से प्यार करती हैं। अपनी धारदार गेंदबाजी से इस बेटी ने सलेक्टर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा। अक्टूबर 2016 में मानसी ने वर्ल्ड क्रिकेट में डेेब्यू किया। इसके बाद तो मानसी कभी रुकी नहीं। आगे बढ़ती गई। मानसी कहती थी कि वर्ल्ड कप में खेलना उनका सपना है, आखिरकार ये सपना पूरा होने जा रहा है। इससे पहले मानसी दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई थी। मानसी ने वहां बेहतकरीन प्रदर्शन किया और सलेक्टर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा। हमने इससे पहले आपको बताया था कि मानसी वर्ल्ड क्वॉलिफायर खेलने दक्षिण अफ्रीका जा रही हैं। आखिरकार मानसी ने वो कर दिखाया। अब एकता और मानसी से पूरे उत्तराखंड को उम्मीदें हैं। हमारा मानना है कि दुनिया को उत्तराखंड की ताकत का पता चलना चाहिए। अगर आप इस वक्त ये खबर पढ़ रहे हैं, तो एक बार जरूर सोशल मीडिया पर इसे शेयर भी करे। आखिरकार उत्तराखंड की बेटियां हैं, एक शेयर तो बनता है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home