हिंदुस्तानियों के लिए बड़ी खुशखबरी...चीन से इस मामले में आगे निकले हम !
Jun 6 2017 2:42PM, Writer:मीत
जबसे मोदी ने प्रधानमंत्री का पद संभाला है, तबसे वो मेक इन इंडिया को मजबूत करने पर लगे हैं। विदेशों के दौरे कर रहे हैं और वहां रहने वाले बड़े उद्योगपतियों को भारत में बिजनेस शुरू करने के लिए कह रहे हैं। भले ही आपको लगे कि इससे क्या फायदा, लेकिन इसका फायदा हो रहा है। पीएम मोदी के इस दम के आगे चीन फएल हो गया है। जी हां हाल ही में हमने आपको बताया था कि विश्व के तीस सबसे विकासशील राष्ट्रो में भारत पहले नंबर पर आ गया है। बिजनेस ग्रोथ के मामले में भारत ने चीन को दूसरे नंबर पर ढकेल दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब खुद को बड़ी अर्थव्यवस्था कहने वाला चीन घुटने टेकने के लिए मजबूर है। माना जा रहा है कि भारत की इस कामयाबी पर चीन में एक बार फिर से प्लान बनना शुरु हो गया है। लेकिन चीन को जितना करना था, कर चुका है। एक्सपर्ट्स की राय है कि चीन आने वाले वक्त में अपनी अर्थव्यवस्था के साथ खिलवाड़ करेगा।
वहीं भारत के लिए एक्सपर्ट्स की एकदम अलग राय है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारत ने तो अभी शुरुआत की है, देखा भी जा रहा है कि दुनिया की तमाम बड़ी कंपनियां भारत में आकर अपना बिजनेस बढ़ाना चाहती हैं। इन कंपनियों में ऐप्पल, ह्यूदै, रेंज रोवर जैसी बड़ी कंपनियां भी शुमार हैं। अब आपको बताते हैं कि इससे आपको क्या फायदा मिलेगा। जाहिर है कि अगर ये प्रीमियम चीजे भारत में तैयार होंगी तो इनके दाम भी सस्ते होंगे। दूसरी बात ये है कि इन कंपनियों के भारत में आने से रोजगार के कई मौके आपको मिलेंगे। कुल मिलाकर कहें तो मोदी के मेक इन इंडिया के दम से चीन पस्त होता नजर आ रहा है। हमने आपको बताया था कि हाल ही में 'ग्लोबल रिटेल डिवेलपमेंट इंडेक्स' ने एक लिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट में भारत को पहला नंबर दिया गया है। इसके अलावा भी इस खबर से जुड़ी कुछ और भी बातें हैं, जिनके बारे में जानकर आप खुद पर गर्व महसूस करेंगे।
30 देशों में कारोबारी माहौल चेक किया गया, निवेश चेक किया गया, बिजनेस का तरीका चेक किया गया। इस मामले में भारत को पहले नंबर पर रखा गया। चीन को इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर रखा गया। कहा गया कि भारत में इकॉनमी लगातार तेजी से आगे बढ़ रही है। इसके साथ ही भारत में एफडीआई नियमों का सरलीकरण हो रहा है। ये भी कहा गया कि भारत में उपभोग में बड़े पैमाने पर इजाफा किया जा रहा है। इससे पहले वर्ल्ड बैंक भी पीएम मोदी की तारीफ कर चुका है। इस वजह से भारत की अर्थव्यवस्था लगातार आगे बढ़ रही है। इससे पहले वर्ल्ड बैंक भी पीएम मोदी की तारीफ कर चुका है। कुल मिलाकर कहें तो चीन के लिए खतरे का सिग्नल मिल चुका है। अब अर्थव्यवस्था की इस रेस में कौन जीतेगा ये तो आने वाला वक्त तय करेगा, फिलहाल तो भारत ने चीन को इस मामले में मात दे दी है। माना जा रहा है कि आने वाले वक्त में भी भारत इसी रफ्तार से आगे बढ़ता जाएगा।