PF अकाउंट वालों के लिए शानदार खबर...अब आधार कार्ड के जरिए ऐसे निकालें रकम
Jun 6 2017 4:26PM, Writer:मीत
अगर आप PF अकाउंट होल्डर हैं और आप अपना पीएएफ निकालना चाहते हैं तो हम आपके लिए एक शानदार खबर लेकर आए हैं। सरकार ने पीएफ फंड निकासी की प्रक्रिया को और ज्यादा आसान कर दिया है। अब आप महज अपने आधार कार्ड से पीएम निकाल सकते हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अब इसक प्रक्रिया को और ज्यादा आसान कर दिया है। इससे आप सिर्फ 15 से 20 दिन में ही अपने खाते में पीएफ की रकम को ट्रांसफर कर सकते हैं। ये काम भी खुद ही आपको करना होगा और वो भी ऑनलाइन बैठकर। अब ये सब कैसे होगा, इस बारे में ही हम आपको बता रहे हैं। इसके लिए आपके अधार नंबर का ईपीएफओ की वेबसाइट पर रजिस्टर होना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही आपके पैन कार्ड की इनफॉरमेशन भी वेबसाइट के डेटाबेस में रजिस्टर्ड होनी चाहिए। इसके अलावा आपके पास ईपीएफओ के द्वारा जारी किया गया यूनिवर्सल अकाउंट नंबर भी होना चाहिए।
ध्यान रखें की आपका मोबाइल नंबर भी यूएएन के डेटाबेस में रजिस्टर होना जरूरी है। आपके बैंक अकाउंट की डिटेल्स भी UAN डेटाबेस में रजिस्टर होनी चाहिए । आपको https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाकर पीएफ निकालने के लिए आवेदन करना होगा। इस पोर्टल पर जाएं और सबसे पहले लॉगइन करें। इसके बाद आपको आधार की जरूरत होगी। आधार के द्वारा ऑनलाइन क्लेम सबमिशन टैब को सलेक्ट करें। इसके बाद KYC यानी नो योर कस्टमर की डिटेल्स को वेरीफाई करें। इसके बाद आपके सामने अलग-अलग विद्ड्रॉल क्लेम के ऑप्शन आएंगे। इनमें से आप किसी एक ऑप्शन को चुनिए। इसके बाद आपके आधार कार्ड के साथ जुड़े नंबर पर वन टाइम पासवर्ड भेजा जाएगा। पासवर्ड डालने के साथ ही आपके क्लेम का सबमिशन होगा। एक बार आप क्लेम का सबमिशन करेंगे तो आपके लिए विदड्रॉल प्रोसेस शुरू कर दी जाएगी।
बस इतना सा करना है और आपके खाते में पीएफ की रकम आ जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया के लिए आपको इंप्लॉयर के पास जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। तो कुल मिलाकर कहें तो भारत सरकार आपके लिए एक शानदार तोहफा लेकर आई है। आम तौर पर देखा जाता है कि लोगों को अपना पीएफ निकालने में बड़ी परशानी होती है। कई दिनों का चक्कर काटने और अलग अलग विभागों के चक्कर लगाने के बाद लोगों को पीएफ मिलता है। इसके लिए सरकार ने ये आसान सा फॉर्मूला लॉन्च किया है। इससे आपके वक्त की भी बचत होगी और पीएफ जल्द से जल्द आपके खाते में भी आ जाएगा। बताया जा रहा है कि सरकार आगे भी पीएएफ अकाउंट वालों के लिए और तोहफे ला सकती है। इन ऐलानों का भी देशभर को इंतजार है। इस बात का ध्यान जरूर रखें कि आपके आधार कार्ड और ईपीएफओ के डेटाबेस में एक ही मोबाइल नंबर होना चाहिए। इसके बिना आप रकम नहीं निकाल पाएंगे।