image: China will open its military base in pakistan

ड्रैगन के हाथों बिक गया पाकिस्तान…अब दुनिया में ऐसे तबाही मचाएगा चीन...

Jun 7 2017 7:33PM, Writer:मीत

पाकिस्तान में इन दिनों एक खबर से बड़ा तहलका मचा है। लोगों को पता भी नहीं उनका मुल्क बिकने की कगार पर है। चीन ने पाकिस्तान को इस कदर कर्ज में डुबो दिया है कि पाक बिकता जा रहा है। पाक का जर्रा जर्रा चीन की गुलामी करने के लिए मजबूर हो गया है। अब एक और बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। चीन पाकिस्तान में अपना मिलिटरी बेस बनाने जा रहा है। नवाज शरीफ ने इस बात के लिए हामी भी भर दी है। ये वो ही नवाज हैं, जिन्होंने कभी पाकिस्तान के लोगों के लिए मर मिटने की कसमें खाई थी। लेकिन ये सब बातें हवा हो गई हैं। इससे पहले हमने आपको बताया था कि पाकिस्तान के आधे से ज्यादा शेयर मार्केट को चीन ने खरीद लिया है। इस बात का पाकिस्तान में काफी विरोध हुआ लेकिन नवाज के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। इससे पहले चीन ने पाकिस्तान में इकॉनमिक कॉरिडोर की शुरुआत की थी। इसका पाकिस्तान में जबरदस्त विरोध हुआ और नवाज ने लोगों की एक भी नहीं सुनी।

खबर है कि चीन विदेशों में अपने ज्यादा से ज्यादा सैन्य अड्डे तैयार करना चाहता है। इसलिए उसने सबसे पहले पाकिस्तान को चुना है। जाहिर है कि पाक मना भी नहीं कर सकता। चीन के अहसानों के तले दबे इस मुल्क में जो हो रहा है, वो सिर्फ चीन के कहने पर हो रहा है। सत्ता से लेकर सियासत ड्रैगन के हाथों बिक गई है। इसके अलावा कहा जा रहा है कि चीन ने अफ्रीका के एक और देश में भी अपना आर्मी बेस कैंप तैयार किया है। अमेरिका की सुरक्षा एजेंसी पेंटागन ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर चीन ने ऐसा किया तो भारत की सामरिक चुनौतियां बढ़ सकती हैं। पेटागन ने 97 पेज की ये रिपोर्ट तैयार की है। इस पूरी रिपोर्ट में चीन की बढ़ती गतिविधियों का जिक्र किया गया है। पेंटागन की रिपोर्ट कहती है कि चीन ने इसके लिए 115 खरब से भी ज्यादा की दौलत उड़ाई है। आपको याद होगा कि चीन ने अपना रक्षा बजट 90 खरब के करीब बताया था।

लेकिन पेंटागन के आंकड़े बताते हैं कि इसके लिए 115 खरब रुपये खर्च किए गए हैं। आप समझ सकते हैं कि किसत तरह से चीन दुनिया को तबाह करने के लिए तैयारी कर रहा है। एक तरफ चीन का आर्थिक विकास लगातार गिरता जा रहा है। चीन इस वक्त दुनिया के कई मुल्कों का कर्जदार बना है। ऐसे में ये रिपोर्ट हैरान करती है कि चीन इस तरह से अपने सैन्य बेड़े पर अपार दौलत खर्च कर रहा है। रिपोर्ट कहती है कि पाकिस्तान में चीन अपना सैन्य बेड़ा तैयार कर रहा है। नवाज शरीफ को इस बात की जानकारी है। उधर पाकिस्तान में इस खबर के बाद मानों आग सी लग गई है। लोग सड़कों पर उतर रहे हैं, हंगामा मचा रहे हैं लेकिन पाक सरकार इन सब बातों से अनजान बनी है। ये ही बातें पाक की सरकार के पतन की वजह बन सकती हैं। खैर पाकिस्तान तो ये बात नहीं समझेगा कि चीन किस कदर खौफनाक इरादों के साथ आगे बढ़ रहा है। झूठ बोलकर चीन दुनिया को तबाह करने की प्लानिंग कर रहा है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home