ISIS की सबसे खूंखार साजिश...खूबसूरत महिलाओं से करवाएगा ये काम...
Jun 8 2017 3:52PM, Writer:मीत
दुनियाभर में तबाही मचाने के लिए ISIS ने फिर से एक बार तैयारी कर डाली है। इस बार आईएस की ये प्लानिंग बेहद ही खतरनाक साबित होने वाली है । इस बार आईएस ने तबाही मचाने के लिए बेहद ही खूबसूरत महिलाओं को तैयार किया है। जी हां ये महिलाएं पहले आइएस के लिए हनी ट्रैप के लिए इस्तेमाल की जाती थी। लेकिन अब इन हसीनाओं को खतरनाक काम करने के लिए तैयार किया गया है। बताया जा रहा है कि मोसुल में इन महिलाओं को आतंक की ट्रेनिंग की गई है। ये महिलाएं बला की खूबसूरत हैं, लेकिन उतनी ही घातक साबित हो सकती हैं। दरअसल आईएस के इस मॉड्यूल का खुलासा तब हुआ, जब ईरान में सिलसिलेवार बम धमाके हुए। इन धमाकों में एक बात निकलकर सामने आई। ईरान की एक मस्जिद में भी धमाका किया गया। मस्जिद में एक महिला बॉम्बर ने इस वारदात को अंजाम दिया था। इस धमाके में कई लोग घायल हो गए थे और सरकारी संपत्ति को बहुत बड़ा नुकसान हुआ था।
इसके बाद से कहा जा रहा है कि दुनिया में तबाही मचाने के लिए आईएस ने खूबसूरत और खूंखार महिलाओं की आर्मी तैयार की हैं। इसके बारे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये महिलाएं कहीं भी हो सकती हैं। किसी मॉल में, किसी पब्लिक प्लेस में, किसी मंदिर या फिर मस्जिद में, कहीं भी ये महिलाएं अपनी धमक बढ़ा सकती हैं। इस वजह से इन महिलाओं को पहचानना भी उतना आसान नहीं होगा। जैसा देश, वैसा भेष का फॉर्मूला अपनाने वाली ये महिलाएं बेहद ही खौफनाक हैं। इसके साथ ही आईएस हनी ट्रैप जैसा गंदा खेल भी खेल रहा है। खूबसूरत महिलाओं को किसी भी मुल्क के बड़े अधिकारी या फिर सुरक्षा एजेंट से मिलवाया जाता है। जैसे ही वो शख्स इन महिलाओं के जाल में फंसने लगता है, उसके बाद आईएस का असल काम शुरू होता है। कहा तो ये भी जा रहा है कि खलीफाराज स्थापिक करने के लिए ये महिलाएं किसी के बिस्तर में जाने से भी नहीं हिचकिचाती। इसके बाद शुरू होता है खतरनाक खूनी खेल।
ये महिलाएं एक वक्त पर एक्टिव हो जाती हैं और सुसाइड बॉम्बर बन जाती हैं। ISIS ने जिस तरह से इन महिलाओं की फौज तैयार की है, उसका मकसद ये है कि दुनिया के हर कोने में इन्हें भेजा जाएगा। इसके बाद एक सही वक्त देखकर धमाके की प्लानिंग की जाएगी। कुल मिलाकर कहें तो आईएस की ये महिला आतंकी और भी ज्यादा खतरनाक और खूंखार साबित हो सकती हैं। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि हर मुल्क को ऐसी महिलाओं से बेहद सावधान रहने की जरूरत है। ये महिलाएं स्लीपर सेल की तरह अलग अलग जगह जाल बिछाती हैं और वक्त मिलने पर धमाका कर देती हैं। माना जा रहा है कि आईएस की नजर हिंदुस्तान पर भी है। ऐसे में देश को भी सावधान रहने की काफी जरूरत है। कहा जा रहा है कि किसी भी मुल्क में ये महिलाएं अपनी धमक बढ़ा सकती हैं। इसके साथ ही उस मुल्क में तबाही मचाने के लिए इन महिलाओं को सिर्फ एक इशारे की जरूरत होती है।