जनरल बिपिन रावत की दहाड़ से कांपे चीन , पाकिस्तान…बस इस इशारे की देर है...
Jun 8 2017 4:39PM, Writer:मीत
भारत से लगी चीन और पाकिस्तान की सीमा पर तनाव बढ़ता ही जा रहा है। ड्रैगन सीमा पर बेशक तनाव कुछ कम हो लेकिन, पाकिस्तान के साथ भारतीय फौज का तनाव बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच भारतीय सेना चीफ बिपिन रावत का भी बड़ा बयान सामने आ गया है। बिपिन रावत का कहना है कि भारतीय सेना पड़ोसी देशों की ओर से की जाने वाली किसी भी हिमाकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। भारतीय सेना पाकिस्तान और ड्रैगन दोनों को एक साथ बार्डर पर करारा जवाब दे सकती है। इसके अलावा वो आतंरिक सुरक्षा को लेकर भी बेहतर तरीके से निपट सकती है। जनरल बिपिन रावत के बयान के कई मायने निकाले जाने शुरु हो गए हैं। इससे पहले जनरल बिपिन रावत ने कहा कि भारतीय फौज ढाई मोर्चे पर युद्ध लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसमें एक मोर्चा पाकिस्तान से है। जबकि दूसरा मोर्चा ड्रैगन से। आधा मोर्चा आतंरिक सुरक्षा को लेकर है।
यानी उनका इशारा कश्मीर को लेकर था। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया है कि जम्मू-कश्मीर के हालात बहुत ही जल्द सुधरेंगे। कश्मीर के हालात में सुधार होगा। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों को भड़काने का काम कर रहा है। वो कश्मीर में एेसी अफवाह फैलाने की कोशिश करता है जिससे तनाव पैदा हो और हिंसा भड़के। कश्मीर के युवाओं को पाकिस्तान की सोशल मीडिया के जरिए गलत सूचनाएं दी जा रही हैं। जनरलबिपिन रावत ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर में अव्यवस्था फैलाने के लिए ही सोशल मीडिया का सहारा ले रहा है। जिसमें राज्य के कुछ लोग भी उसकी मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीडियो और मैसेज के साथ छेड़छाड़ कर कश्मीर के युवाओं को बरगलाया और बहकाया जा रहा है। पाकिस्तान की सोशल मीडिया के जरिए आतंकवाद को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। आतंकियों को महिमामंडित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हमारी फौज इन सभी स्थितियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। जनरलबिपिन रावत ने बताया कि सेना के आधुनिकीकरण पर भी काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हम केंद्र सरकार के सामने सेना के आधुनिकीकरण के मसले को उठाते रहते हैं। जनरलका कहना है कि सेना के सभी शस्त्रागार को अपग्रेड किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सेना आधुनिक और पुराने उपकरणों का इस्तेमाल बैलेंस बनाकर कर रही है। ताकि जवान भी टेक्नोलॉजी के साथ अपग्रेड हो सकें। जनरल बिपिन रावत के बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि ये पाकिस्तान और ड्रैगन के लिए सीधी चुनौती से कम नहीं है। पाकिस्तान को पहले से ही बार्डर पर मुंहतोड़ जवाब मिल रहा है। लेकिन, ड्रैगन की सेना भी भारतीय फौज को कहीं से भी कमजोर ना समझे यही उसके लिए बेहतर होगा। मतलब साफ है कि ड्रैगन और पाकिस्तान अगर भारत की ओर बुरी नजर उठाकर देखता है तो उसे इसका करारा जवाब बार्डर पर ही मिल जाएगा।