image: Ankit bhatt and rhythm sharma beautiful dance on pahadi song

Video: पहाड़ियों की दमदार परफॉर्मेंस देखिए...मजा आ जाएगा...यू-ट्यूब पर हुआ वायरल...

Jun 8 2017 7:18PM, Writer:मीत

उत्तराखंड के टैलेंट की बात ही अलग है। उत्तराखंड के युवाओं के अंदाज की बात ही अलग है। हर बार कुछ नया, हर बार कुछ अलग और हर बार कुछ खास करने वाले उत्तराखंड के युवाओं को आज दुनिया सलाम ठोकती है। अपने टैलेंट से अच्छे खासों की बोलती बंद कर देने वाले ये युवा आज हर क्षेत्र में इतिहास रच रहे हैं। चाहे आप बात विज्ञान के क्षेत्र की करें, चाहे आप बात पढ़ाई के क्षेत्र की करें, चाहे आप बात कला के क्षेत्र की करें , चाहे आप बात संगीत के क्षेत्र की करें या चाहे आप बात परफॉर्मेंस के क्षेत्र की करें, हर जगह उत्तराखंड के युवाओं की तूती बोलती है। ये उत्तराखंड के युवाओं का ही टैलेंट है कि वो धीरे धीरे दुनिया के सामने एक माइल स्टोन के माफिक उभर रहे हैं। आज हम आपको एक वीडियो दिखा रहे हैं। ये भी उत्तराखंड के युवा हैं। लेकिन लगता है कि दिल में कामयाबी की मशाल जला कर चल पड़े हैं। इस वीडियो में अंकित भट्ट और रिद्म शर्मा हैं। पहाड़ी गाने पर ऐसा धाकड़ डांस शायद अपने पहले कभी देखा होगा।

ये इन दोनों का ही जलवा है कि यू-ट्यूब पर ये वीडियो आग की तरह फैल गया है। जो भी इस वीडियो को देख रहा है, वो खुश हुए बिना नहीं रह पा रहा। अब तक 50 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। एक छत है, जिस पर ये दोनों खड़े हैं, सामने म्यूजिक चलता है और उसके बाद कदम ऐसे थिरकने लगते हैं, मानों पैरों पर कंरट दोड़ रहा हो। ये खासियत है उत्तराखंड के लड़के लड़कियों की जो आज नाम कमा रहे हैं। हम आपके लिए बार बार ऐसे वीडियो लेकर आते हैं। इन वीडियो को दिखाने का मकसद हमारा सिर्फ इतना है कि आप अपने उत्तराखंड के युवाओं के टैलेंट को पहचान सकें। एक टैलेंट ये दोनों युवा हैं। गजब का डांस, खास बात ये है कि ये दोंनो कमली बांद गाने पर डांस कर रहे हैं। कमली बांद गाना वैसे भी उत्तराखंड के लोकप्रिय गानों में से एक है। ये गाना बजता है और कदम खुद ही थिरकने लगते हैं। ऐसे में अकिंत और रिद्म ने भी मन में ठानी कि इस गाने में डांस का एक नया अंदाज पेश किया जाए।

दिमाग में शायद बहुत कुछ सोचा और तय किया गया कि इस गाने में वेस्टर्न डांस को जोड़ा जाएगा। पहाड़ी गाना और वेस्टर्न डांस का ये अंदाज आपको काफी पसंद आएगा। उत्तराखंड के डांसर्स आज दुनिया भर में बवाल काट रहे हैं। आप राघव जुयाल को ही ले लीजिए। देहरादून से निकले राघव ने आज बॉलीवुड में झंडे गाड़ दिए हैं। राघव ने ही उत्तराखंड के युवाओं में एक जोश भरा कि पढ़ाई के अलावा भी पहाड़ी बाकी चीजों में आगे रहते हैं। इसका असर दिख भी रहा है। पेश है आपके सामने बेहद ही खूबसरत गीत और बेहद ही शानदार डांस, यकीन मानिए ये डांस देखकर आपके कदम खुद ही थिरकने लगेंगे। और हां एक और बात अगर आपको ये डांस पसंद आए तो शेयर जरूर कीजिएगा। आखिर अपने पहाड़ के युवा हैं भाई, ऐसे पहाड़ियों के टैलेंट को देखकर नजरअंदाज मत कीजिएगा। इसलिए शेयर इतना कीजिए कि बॉलीवुड तक ये डांस पहुंच जाए। शायद आपका एक शेयर काम कर जाए। जय उत्तराखंड


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home