मोदी सरकार का बड़ा ऐलान...अब ऐसे मिलेगा पेट्रोल और डीजल...16 जून से रहिए तैयार...
Jun 9 2017 3:46PM, Writer:मीत
हिंदुस्तान में 16 जून से बहुत कुछ बदलने वाला है। भारत सरकार ने ऐलान कर दिया है और आखिरकार तेल की कीमतें हर दिन बदलने का फैसला हो ही गया। सरकार ने आखिरकार बड़ा फैसला कर ही लिया। पेट्रोल और डीजल के दाम अब हर दिन बदलेंगे। 16 जून से सरकार इस नियम को लागू करने जा रही है। इससे पहले पायलट प्रोजक्ट के तौर पर देश के 5 शहरों में इस योजना को चलाया जा चुका है। इससे पहले देश में हर 15 दिन में तेल के दामों की समीक्षा की जाती थी। हर 15 दिन में तेल के दाम एक बार फिर से तय किए जाते थे। लेकिन अब कुछ अलग होने वाला है। अब तैयार रहिए हर दिन तेल की कीमतें बदलेंगी, हर दिन आपके सामने एक नई रेट लिस्ट तैयार होगी। सूत्रों के हवाले से ये खबर भी आ चुकी है कि देश की तमाम तेल कंपनियां तेल के दाम हर दिन बदलने का प्लान तैयार कर चुकी हैं। तेल कंपनियों ने ये फैसला पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ एक बैठक में लिया है।
बैठक में सब कुछ डिसाइड किया गया। इसके साथ ही बैठक में ही तेल की कीमतों को लेकर नई नीति के बारे में प्लान किया गया। आखिरकार इस पर सभी की मुहर लग गई। बताया जा रहा है कि इस बैठक में तेल कंपनियों के टॉप एग्जिक्युटिव्स को जल्द से जल्द पूरे देश में कीमतों के लिए नई व्यवस्था लागू करने के लिए कहा गया। 1 मई से देश के 5 शहरों में रोजाना तेल की नई कीमतें तय की जा रही हैं। इन शहरों में विशाखापत्तनम, पुडुचेरी, जमशेदपुर, उदयपुर और चंडीगढ़ हैं। इन शहरों में पायलट प्रोजक्ट के तौर पर ये नई कीमतें चल रही हैं। पांच शहरों को छोड़ दिया जाए तो अभी तेल कंपनियां हर 15 दिन में तेल की कीमतों की समीक्षा करती हैं। हर 15 दिन में पेट्रोल और डीजल के नए दाम सामने लाए जाते हैं। इन कीमतों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑइल की कीमतों के आधार पर तय किया जाता है। लेकिन अब सरकार का मानना है कि पेट्रोल पंपों में ऑटोमेशन हो रहा है।
इसके साथ ही वॉट्सऐप जैसी ऐप्लीकेशन आने से ये और ज्यादा आसान हो गया है। इस वजह से रोजाना तेल की कीमतों में बदलाव हो सकता है। सरकार का कहना है कि इसके लिए तमाम प्लानिंग हो चुकी है। इसके साथ ही 16 जून से इस नियम को हर हाल में देश में लागू किया जाना है। कहा जा रहा है कि सरकार उस ट्रायल को देखकर भी संतुष्ट है, जो देश के 5 शहरों में चलाया जा रहा है। ऐसे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले वक्त में लोगों पर तेल की बढ़ती घटती कीमतों का कोई असर नहीं पड़ेगा। हालांकि इस बीए एक्सपर्ट्स ने अच्छी बात ये कही है कि इस नियम से तेल की कीमतों पर सरकार का अच्छा नियंत्रण होगा। कुल मिलाकर कहें तो आने वाले वक्त में देशभर में तेल की कीमतो में हर दिन बदलाव किया जाना है। हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतें बदलेंगी। फिलहाल नियम लागू होने की देर है, फिर देखना है कि देशवासी इस नियम को लेकर कैसी प्रतिक्रिया देने जा रहे हैं।