Video: ‘बबली तेरो मोबाइल’...नए अंदाज में सुनिए...होश ना उड़ जाएं तो कहना..
Jun 9 2017 9:15PM, Writer:मीत
आपको आज हम एक सुपरहिट पहाड़ी गाना सुना रहे हैं। ये गाना है बबली तेरो मोबाइल। हालांकि ये गाना गजेंद्र सिंह राणा का गाया हुआ है। लेकिन इस बार इस गाने को आप इस अंदाज में सुनेंगे तो हो सकता है कि पुराना गाना भूल जाएं। इस गाने को तैयार किया है देव सिंह रावत ने। उत्तराखंड के इस बंदे में हुनर की कोई कमी नहीं है। हालांकि देव सिंह रावत के बारे में राज्य समीक्षा को पूरी जानकारी नहीं है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इन हुनरमंद पहाड़ी से बात कर के इनके बारे में आपको बताएंगे। आज के दौर में पहाड़ी टैलेंट की हर जगह चर्चाएं हो रही है। इनमें से एक टैलेंट देव सिंह रावत। देव सिंह रावत ने यू-ट्यूब और फेसबुक के जरिए लोगों तक अपने हुनर का जादू पहुंचाने की सोची थी। आज देव सिंह रावत के यू-ट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। उनका हर गाना या यूं कहें कि नया मैशअप यू-ट्यूब पर अच्छे खासे हिट्स बटोर रहा है।
देव सिंह रावत ने किसी और भाषा या बोली के गाने नहीं , बल्कि उत्तराखंड के गीतों की ही तरफ फोकस किया है। बेहतरीन एडिटिंग के जरिए हर बार देव सिंह रावत कुछ ना कुछ नया करते हैं। इसके साथ ही वो नए नए प्रयोग भी करते हैं। आज हम आपको उनके यू-ट्यूब चैनल से वो गाना दिखा रहे हैं, जो उत्तराखंड में काफी सुर्खियां बटोर चुका है। मतलब कुछ मिलाकर इस गाने में तथ्यों और भाषा से छेड़छाड़ ना करते हुए, नयापन दिया गया है। बेहतरीन हैं उत्तराखंड के य़े नए गीतकार और संगीतकार, जो अपने हुनर को लगातार तराशते जा रहे हैं, पुराने गीतों से बिना छेड़छाड़ किए हुए उन्हें और भी ज्यादा निखार रहे हैं और सबसे खास बात ये है कि अपनी जड़ों को किसी भी हाल में नहीं भूलना चाहते। आज देशभर में पहाड़ी हुनर का डंका बज रहा है। पहाड़ी सिगर्स ने तो उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी आवाज का लोहा मनवाया है। इस वीडियो से पता चलता है कि आगे चलकर उत्तराखंड के युवा किस लेवल पर जाने वाले हैं।
देव सिंह रावत ने जिस खूबसूरती से इस गाने को पेश किया है , वो कमाल है। ये बात जरूर है कि यू-ट्यूब पर बबली तेरो मोबाइल का नया वर्जन काफी पॉपुलर हो रहा है। आप भी एक बार ध्यान से ये गाना सुनेंगे तो हैरान हुए बिना नहीं रह पाएंगे। इसमें कोई डांस वांस वाला म्यूजिक नहीं दिया गया है, बल्कि इस गाने को एकांत में सुनने के लिए बनाया गया है। इस गीत की दीवानगी का आलम ये है कि ये सभी के द्वारा पसंद किया जा रहा है। उम्मीद है कि यू-ट्यूब पर ये वीडियो अपनी अलग ही छाप छोड़ेगा। देव सिंह रावत के यू-ट्यूब चैनल पर और भी बेहतरीन गाने हैं। राज्य समीक्षा का उद्देश्य है कि ऐसे पहाड़ी हुनरमंदों को बड़ा मंच मिलना चाहिए। इल तरह से वो अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकेंगे। फिलहाल देवसिंह रावत को राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से हार्दिक बधाई। आगे बढ़ते रहो, इसी तरह से उत्तराखंड के संगीत का नाम दुनिया में रोशन करो। जय उत्तराखंड