image: cobra snake entered in house and bite kids in doiwala dehradun

देहरादून के एक घर में घुसा कोबरा नाग, मासूम भाई-बहन को डसा, दोनों की हालत गंभीर

घटना के वक्त दोनों बच्चे घर में सोए हुए थे, तभी कोबरा ने उन्हें काट लिया। बच्चों को इलाज के लिए जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Jul 30 2023 3:51PM, Writer:कोमल नेगी

बरसात का मौसम अपने साथ कई चुनौतियां लाता है। जगह-जगह पानी भरने की वजह से सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीव बिलों से बाहर निकलने लगते हैं।

cobra snake entered in house and bite kids in doiwala

मानसून काल में सांपों के काटने की घटनाएं बढ़ गई हैं। एक ऐसी ही घटना देहरादून के डोईवाला में सामने आई है। यहां कोबरा नाग ने दो छोटे बच्चों को काट लिया। दोनों बच्चों की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग की टीम ने कोबरा को पकड़ लिया है। घटना पंचवटी कॉलोनी की है। यहां अरविंद पांचाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके 3 साल के बेटे शिवांग और 4 वर्षीय बेटी आसीन को जहरीले कोबरा नाग ने काट लिया। आगे पढ़िए

इस घटना के बाद कॉलोनी में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। वन विभाग की टीम ने कोबरा को पकड़ लिया है। घटना के वक्त बच्चों के पिता हर्रावाला में काम कर रहे थे, जबकि बच्चे घर में सोये हुए थे। परिवारजनों की सूचना पर लच्छीवाला वन रेंज के कर्मचारी सांप को पकड़ने पहुंचे। दोनों बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है। बरसात के मौसम में आपको भी सावधान रहने की जरूरत है। घर के आस-पास झाड़ियां न रहने दें। ग्राउंड फ्लोर में रहते हैं और साथ में ग्रीन एरिया है तो ज्यादा ध्यान रखें। दरवाजों के नीचे रबर स्ट्रिप लगवा लें। रात में घर की बालकनी या छत पर जाते हैं तो लाइट का इस्तेमाल करें।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home