image: New bulletproof jacket invented for indian army

इंडियन आर्मी का ‘कवच’...‘ना’पाक आतंकियों में एक भारतीय ने मचाया कोहराम...

Jun 10 2017 4:56PM, Writer:मीत

एक तरफ पाकिस्तान लगातार सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन करता जा रहा है। दूसरी तरफ खबर है कि सीमा के उस पार आईएस के कुछ आतंकी भी भारत में घुसपैठ के लिए नजर बनाए हुए हैं। लेकिन अब ये आतंकी भारतीय सेना का बाल भी बांका नहीं कर सकेंगे। जी हां एक नई टेक्नोलॉजी इजाद की गई है। खास बात ये है कि ये टेक्नोलॉजी भारत में ही तैयार की गई है। इंडियन आर्मी के पास आज सब कुछ है, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट्स की थोड़ कमी देखने को मिलती है, जिस वजह से हमारे जवान आतंकियों की गोली का शिकार बन जाते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जी हां भारत में ही मेक इंन इंडिया के तहत एक बुलेटप्रूफ जैकेट तैयार की जा रही है। ये जैकट आम बुलेटप्रूफ जैकेट की तुलना में ज्यादा शक्तिशाली होगी। इसके साथ ही ये बुलेटप्रूफ जैकेट बाकी जैक्टेस् के मुकाबले ज्यादा हल्की भी होगी। भारतीय वैज्ञानिक प्रफेसर शांतनु भौमिक ने ये तकनीक इजाद की है।

खबर ये है कि इस बुलेटप्रूफ जैकेट के बूतs भारतीय रत्रा मंत्रालय का करीब 20 हजार करोड़ का सालाना बजट बच जाएगा। कहा जा रहा है कि रक्षा मंत्रालय की कमिटी ने इस जैकेट के इस्तेमाल पर मुहर लगा दी है। ये बुलेटप्रूफ जैकेट पूर्ण रूप से स्वदेशी तकनीक से तैयार हुई है। इसे अल्ट्रा मॉडर्न लाइटवेट थर्मो-प्लास्टिक टेक्नोलॉजी से तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से भी इस बुलेटप्रूफ जैकेट के निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। कहा जा रहा है कि जल्द ही भारतीय सैनिकों के लिए इस जैकेट को बनाया जाएगा। भारत अब तक बाहर से ये बुलेटप्रूफ जैकेट एक्सपोर्ट करता था। इस वजह से भारतीय रक्षा बजट का काफी रुपया इसकी खरीद में चला जाता था। लेकिन अब भारत में ही ये बुलेटप्रूफ जैकेट तैयार होगी। आपको बता दें कि अभी भारत अपने सुरक्षा बलों के लिए अमेरिका से जैकेट आयात करता है। एक जैकेट की कीमत करीब 1.5 लाख रुपये बैठती है।

लेकिन भारत में जो जैकेट तैयार हो रही है वो मात्र 50 हजार रुपये की होगी। इस तरह से भारत सरकार सालाना 20 हजार करोड़ रुपये की बचत कर सकेगी। भारतीय सेना इससे और ज्यादा ताकतवर हो सकेगी। इस मॉडर्न जैकेट का वजन 1.5 किलोग्राम के करीब होगा। इस बुलेटप्रूफ जैकेट के अंदर कार्बन फाइबर की लेयर चढ़ी है। इस वजह से ये 57 डिग्री तक के तापमान में काम करेगी। कहा जा रहा है कि इस जैकेट की खबर पाकिस्तान की आर्मी को लग गई है। इसके साथ ही पाक से आने वाले आतंकी अब खौफजदा हो गए हैं। दरअसल पहले तो निहत्थे भारतीय सैनिकों पर आतंकी घात लगाकर हमला करते थे। लेकिन अब इस जैकेट के होने से भारतीय सैनिकों पर आंच भी नहीं आएगी। जिन प्रोफेसर ने ये जैकेट तैयार की है, वो प्रोफेसर शांतनु भौमिक कोयंबटूर अमृता यूनिवर्सिटी में एयरो स्पेस इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के हेड हैं। उनके इस आविष्कार के लिए भारतीय सेना के स्टाफ ने उन्हें बधाई दी है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home