image: Priyanka meher new song on youtube

Video: उत्तराखंड की हसीन वादियां और ऐसा खूबसूरत पहाड़ी गाना, इस लड़की का जवाब नहीं...

Jun 11 2017 3:26PM, Writer:मीत

उत्तराखंड के युवा लगातार कुछ ना कुछ ऐसा कर रहे हैं कि हर किसी की नजरें इन पर टिक जाएं। अब आप प्रियंका मेहर को ही ले लीजिए। हाल ही में प्रियंका मेहर ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वडियो में दिख रहा है कि प्रकृति के बीच में प्रियंका अपनी गिटार के साथ बेहतरीन गाना गा रही हैं। प्रकृति के आप साथ हों , और नरेंद्र सिंह नेगी जी के गाने सुन रहे हों, तो बात ही कुछ अलग होती है। नरेंद्र सिंह नेगी जी को वैसे भी प्रकृति का प्रमी कहा गया है। उत्तराखंड की ये युवा पीढ़ी नेगी जी के गानों को और आगे बढ़ा रही है। अब प्रियंका के इस गाने को ही सुन लीजिए। बेहतरीन आवाज के साथ प्रियंका एक बार फिर से आप सभी का दिल जीतने आ गई हैं। आज के दौर में पहाड़ी टैलेंट की आज दुनियाभर में चर्चाएं हो रही है। इनमें से एक टैलेंट प्रियंका मेहर भी है, देहरादून की रहने वाली प्रियंका के बारे में कहा जाता है कि इनकी आवाज महफिल का समां बांध देती है।

बहुत ही शानदार आवाज की धनी प्रियंका ने यू-ट्यूब और फेसबुक के जरिए लोगों तक अपनी आवाज का जादू पहुंचाने की सोची थी। आज प्रियंका के हर गाने को यू-ट्यूब पर अच्छे खासे हिट्स मिल जाते हैं। प्रियंका ने किसी और भाषा या बोली के गाने नहीं , बल्कि उत्तराखंड के गीतों की ही तरफ फोकस किया है। बेहतरीन आवाज के जरिए हर बार प्रियंका कुछ ना कुछ नया करती हैं। इसके साथ ही वो नए नए प्रयोग भी करती हैं। आज हम आपको प्रियंका का जो गाना सुनाने जा रहे हैं, वो गाना उत्तराखंड का सुपरहिट गाना ‘मठु मठु जोला’ गाना है। इस गाने में दिख रहा है कि प्रियंका के पास एक गिटार है और हसीन वादियों के बीच प्रियंका ये गाना गा रही हैं। मतलब कुछ मिलाकर इस गाने में तथ्यों और भाषा से छेड़छाड़ ना करते हुए, नयापन दिया गया है। बेहतरीन हैं उत्तराखंड के य़े नए गीतकार और संगीतकार, जो अपनी आवाज को लगातार तराशते जा रहे हैं, पुराने गीतों से बिना छेड़छाड़ किए हुए उन्हें और भी ज्यादा निखार रहे हैं।

सबसे खास बात ये है कि अपनी जड़ों को किसी भी हाल में नहीं भूलना चाहते। आज देशभर में पहाड़ी सिंगर्स का डंका बज रहा है। पहाड़ी सिगर्स ने उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी आवाज का लोहा मनवाया है। इस वीडियो से पता चलता है कि आगे चलकर उत्तराखंड के युवा किस लेवल पर जाने वाले हैं। प्रियंका ने जिस खूबसूरती से इस गाने को गाया है, वो कमाल है। इतना जरूर है कि यू-ट्यूब पर प्रियंका का ये गाना काफी पॉपुलर हो गया है। इस गीत की दीवानगी का आलम ये है कि ये सभी के द्वारा पसंद किया जा रहा है। आज आप देख सकते हैं कि उत्तराखंड के कई सितारे बॉलीवुड में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। चाहे बात आप जुबिन नौटियाल की करें, या फिर दीपक खंखरियाल की करें या फिर अनुष्का शर्मा ही क्यों ना हों। हर किसी ने बड़े मंच पर जाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्रियंका ने यू-ट्यूब चैनल पर और भी बेहतरीन गाने गाए हैं। इसके अलावा भी प्रियंका के कई गाने उनके यू-ट्यूब चैनल पर हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home