image: Rahul gandhi will go to abroad again-0617

‘सड़क का गुंडा’ बयान से डरे राहुल गांधी… सवालों से बचने के लिए इटली निकले!

Jun 13 2017 8:52PM, Writer:Shantanu

राहुल गांधी छुट्टियों पर जाने वाले हैं। राहुल गांधी की कहानी भी दिलचस्प है। दिलचस्प इसलिए क्योंकि उनकी राजनीति करने के तरीके को लेकर कई बार सवाल खड़े हो चुके हैं। विरोधी कहते हैं कि राहुल पार्ट टाइम राजनीति करते हैं। विरोधियों को ये कहने का मौका खुद राहुल गांधी देते हैं। वो अक्सर छुट्टियों पर चले जाते हैं। इसको लेकर कांग्रेस विरोधियों के निशाने पर आ जाती है। एक बार फिर से राहुल छुट्टियों पर जाने वाले हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है। वो अपनी नानी से मिलने के लिए जाने वाले हैं। उन्होंने लिखा है कि वो अपनी नानी और परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए कुछ दिन सफर करेंगे। उन्होंने लिखा कि वो उनके साथ कुछ दिन बिताएंगे। राहुल की नानी यानि सोनिया गांधी की माता वो इटली में ही रहती हैं। राहुल के इस एलान के बाद फौरन कांग्रेस पर हमला शुरू हो गया है।

राहुल की यात्रा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या वो बिपिन रावत कतो सड़क का गुंडा कहने वाले संदीप के बयान से डर गए हैं। क्या वो मंदसौर में किसान आंदोलन में कांग्रेसी नेताओं की भूमिका से डर गए। हालांकि मंदसौर में किसान आंदोलन जैसे बड़े मुद्दे के बाद बीजेपी बैकफुट पर है। ऐसे में राहुल विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। बता दें कि हाल के दिनों में राहुल सियासी तौर पर काफी ज्यादा एक्टिव थे। वो सहारनपुर में हिंसा के बाद गए थे। उस मुद्दे को भुनाने की कोशिश की थी। उसके बाद मंदसौर में किसान आंदोलन के दौरान भी वो काफी एक्टिव दिखाई दिए थे। उनके एक्टिव होने से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भी जोश आ गया था। लेकिन राहुल की सक्रियता केवल कुछ ही दिनों के लिए थी। वो अब फिर से छुट्टियों पर जा रहे हैं। कांग्रेस के विरोधियों को फिर से मौका मिल गया राहुल पर हमला करने के लिए।

ये पहली बार नहीं है जब राहुल विदेश यात्रा पर गए हैं। फुलटाइम राजनेता होने के कारण उनकी हर हरकत पर जनता के साथ मीडिया की भी नजर रहती है। इस से पहले राहुल नया साल मनाने के लिए विदेश गए थे। वो पहले भी कई बार विदेश जा चुके हैं। एक बार तो पूरे डेढ़ महीने के लिए विदेश गए थे। उसी के बाद से राहुल की सियासी समझ को लेकर सवाल खड़े किए जाते रहे हैं। बीजेपी का कहना है कि जरूरत के समय राहुल अपनी ही पार्टी का साथ छोड़कर विदेश भाग जाते हैं। वहीं कांग्रेस के अंदर से भी नाराजगी की खबरें सामने आती रही हैं। सोशल मीडिया पर भी कहा जा रहा है कि गरीबों के नेता राहुल विदेश जा रहे हैं। लोग राहुल को ट्रोल कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस के लिए जवाब देना भारी पड़ रहा है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home