उत्तराखंड की बेटी का दम...US ओपन के लिए सलेक्ट...सानिया नेहवाल भी बनी फैन !
Jun 14 2017 4:49PM, Writer:मीत
उत्तराखंड के युवा लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते जा रहे हैं। चाहे वो कोई भी क्षेत्र हो, हर जगह उत्तराखंड के युवा अपना दम दिखा रहे हैं। उत्तराखंड की बेटी अब इंटरनेशनल लेवल पर अपनी चमक बिखेरने जा रही है। ये है उत्तराखंड की महिला शटलर कुहू गर्ग। देहरादून की रहने वाली कूहु ने बैडमिंटन की दुनिया में अपना लोहा मनवाया है। उनके खेल को देखकर बड़े बड़े कद्दावर हैरान हैं। कुहू गर्ग के लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। कूहु के खेल को देखते हुए बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कनाडा ओपन और यूएस ओपन ग्रैंड प्रिक्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए उनको सलेक्ट कर दिया है। जी हां उत्तराखंड की बेटी का आखिरकार भारतीय टीम में सलेक्शन हो गया है। ये पहली बार होगा जब उत्तराखंड की बेटी कोई ग्रैंड प्रिक्स खेलने जा रही है। ये पहली बार होगा जब देहरादून की कुहू एक के बाद एक दो इंटरनेशनल टूर्नामेंट खेलेंगी। कुल मिलाकर कहें तो उत्तराखंड की बेटी अपने खेल से देश का मान बढ़ाएंगी।
जूनियर वर्ग की होते हुए देहरादून निवासी कुहू सीनियर लेवल पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। कहा जा रहा है कि कुहू के खेल को देखकर खुद सानिया नेहवाल भी हैरान हैं। बताया जा रहा है कि सानिया नेहवाल खास तौर पर उनके खेल को देख रही हैं। सलेक्टर्स का कहना है कि कूहु का खेल अपने आप में अलग है। इस खेल की बदौलत ही वो लगातार आगे बढ़ती जा रही हैं। इस जुलाई में भारतीय शटलर दो ग्रैंड प्रिक्स में चुनौती पेश करेंगे। कनाडा के कैलगरी में 11 से 16 जुलाई तक कनाडा ओपन ग्रैंड प्रिक्स खेला जाना है। इसके बाद अमेरिका के आनाहिम में 19 से 23 जुलाई तक यूएस ओपन ग्रैंड प्रिक्स टूर्नामेंट का आयोजन होना है। 2016 में महिला बैडमिंटन खिलाड़ी कुहू ने इंटरनेशनल लेवल पर अपनी धमक बढ़ाई थी। उस दौरान कूहु ने बैंकॉक में हुई एशियन चैंपियनशिप में मिक्स्ड डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। यहीं से उन्होंने साबित कर दिया था कि उनमें प्रतिभा कूट-कूट कर भरी है।
इसके अलावा सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में भी मिक्स्ड डबल्स कैटेगरी में कुहू ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं। उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष एडीजी अशोक कुमार ने बताया कि दोनों ही टूर्नामेंट में कुहू महिला युगल वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेगी। इन दोनों टूर्नामेंट में कुहू की जोड़ीदार असम की निंग्शी हजारिका होंगी। कुहू-निंग्शी की जोड़ी लगातार बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर रही है। इन दिनों ये दोनों खिलाड़ी हैदराबाद स्थित गोपीचंद ऐकेडमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। जाहिर है कि देवभूमि के लिए लिए ये गर्व का पल है और हम चाहते हैं कि इस गरव के पल में आप भई हमारे साथ भागीदार बनें। अगर आप इस खबर को पढ़ रहे हैं तो इसे अपने पहाड़ी दोस्तों के बीच शेयर भी जरूर करें दुनिया को पता लगना चाहिए कि पहाड़ियों में कितना दम खम है और वो किस लेवल पर जाकर देश ही नहीं बल्कि दुनिया का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। फिलहाल कुहू को हमारी तरफ से बधाइयां। ऐसे ही बढ़ती रहो, तरक्की करती रहो, मंजिलें आपका बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।