image: India growth in global innovation index

हिंदुस्तान के लिए शानदार खबर...मिशन ‘तरक्की’ पर मुहर..हैरान हुआ चीन

Jun 16 2017 5:58PM, Writer:जतिन

हिंदुस्तान लगातार तरक्की कर रहा है। इस बात की गवाह एक ताजा रिपोर्ट है। जी हां हाल ही में ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स ने साल 2017 के लिए एक नई रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत ने 6 स्थान की छलांग लगाई है। 130 देशों की इस लिस्ट में भारत अब 60वें पायदान पर आ गया है। इस तरह भारत मध्य एशिया और दक्षिण एशिया में टॉप रैंकिंग वाला वाला मुल्क बन गया है। हालांकि इस लिस्ट में भआरत चीन से थोड़ा पीछए रहा है। लेकिन कहा जा रहा है कि आने वाले वक्त में इस मामले में भारत चीन को भी पीछे छोड़ देगा। ज्यादा इनोवेशन वाले देशों की लिस्ट में स्विट्जरलैंड, स्वीडन, नीदरलैंड्स, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे मुल्कों ने टॉप पोजीशन बरकरार रखी है। बताया जा रहा है कि ये रिपोर्ट इंडेक्स कॉर्नेल यूनिवसिटी, वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गनाइजेशन और INSEAD ने मिलकर तैयार की है। ये रिपोर्ट साबित कर रही है कि एशिया में भारत लगातार अपना प्रभुत्व बढ़ाता जा रहा है।

इस बीच इसे लेकर कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री का भी बयान सामने आया है। इसका कहना है कि 2015 में भारत 81वें पायदान पर था। पिछले साल यानी 2016 में इस लिस्ट में 66वें पायदान पर था और एक बार फिर से भारत ने अपनी पोजीशन में सुधार किया है। इसके साथ ही कहा गया है कि 5 साल तक इस लिस्ट में लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी। इस वजह से भारत की रैंकिंग में सुधार आया है। इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि भारत की तरक्की से उसके पड़ोसी मुल्कों को भी फायदा मिल रहा है। इसके साथ ही रहा गया है कि पूर्वी एशिया में इनोवेशन के मामले में नए खिलाड़ियों को उभरने का मौका मिल रहा है। कहा गया है कि इन मुल्कों को भारत की बेहतर होती स्थिति से फायदा मिल रहा है। इसके अलावा भी इस खबर से जुड़ी किछ और भी बड़ी बातें हैं, जिसके बारे में आपका जानना जरूरी है।

भारत के पड़ोसी श्रीलंका ने इस मामले में 90वीं पोजिशन हासिल की है। इसके साथ ही नेपाल इस मामले में 109वीं पोजिशन पर आ गया है । वहीं पाकिस्तान 113वें नंबर पर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बीते कुछ सालों में भारत की रैंकिंग में लगातार सुधार हो रहा है। कहा गया है कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो हिंदुस्तान जल्द ही एशिया का किंग बन सकता है। हाल में भारत ने इनोवेशन इनपुट और आउटपुट परफॉर्मेंस के मामले में भी लंबी छलांग लगाई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में शिक्षा,इनवेस्टमेंट, विश्वविद्यालयों की गुणवत्ता, प्रकाशन, आईटी सर्विसेज एक्सपोर्ट्स और इनोवेशन क्लस्टर्स के मामले में शानदार सुधार किया है। ऐसे में लग रहा है कि आने वाले वक्त में देश के लिए और भी बेहतरीन खबरें निकलकर सामने आ सकती हैं। इसके साथ ही इस रिपोर्ट में कहा गया है कि जिस तरीके से भारत लगातार तरक्की कर रहा है, उससे लगता है कि आने वाले वक्त में ये मुल्क चीन को भी पीछे छोड़ देगा।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home