image: Pakistan reached final by match fixing-0617

Video: चैंपियंस ट्रॉफी में हुई फिक्सिंग...फरेब और धोखे से फाइनल में पाकिस्तान !

Jun 16 2017 9:31PM, Writer:Shantanu

भारत और पाकिस्तान की टीमें चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं। भारत ने बांग्लादेश को 9 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। जहां पर उसका मुकाबला पाकिस्तान से होगा। पाक ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया था। रविवार को होने वाला ये ड्रीम फाइनल अभी से चर्चा में है। भारत और पाक की टीमें क्रिकेट के मैदान में जब भी भिड़ी हैं तो रोमांच अपने चरम पर रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाक के पहुंचने को लेकर कुछ सवाल भी खड़े हो रहे हैं। पाक के दिग्गज खिलाड़ी रहे आमिर सोहेल ने अपनी ही टीम पर गंभीर आरोप लगाएं हैं। उन्होंने साफ साफ कहा है कि पाक की टीम अपने दम पर फाइनल में नहीं पहुंची है। एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर बोलते हुए आमिर सोहेल ने गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पाक टीम फिक्सिंग की मदद से फाइनल में पहुंची है।

अपनी टीम के प्रदर्शन पर बोलते हुए सोहेल ने कहा कि पाक टीम और कप्तान सरफराज को ज्यादा खुश नहीं होना चाहिए. ये टीम बाहरी कारणों से मैच जीती है। अपने खेल के दम पर फाइनल में नहीं पहुंची है। इसलिए टीम के पास खुश होने का कोई कारण नहीं है। आमिर सोहेल ने कहा कि सभी जानते हैं कि पर्दे के पीछे क्या खेल चल रहा है। टीम ने कोई महान काम नहीं किया है। इसलिए ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है। आमिर सोहेल ने कहा कि पाकिस्तानी टीम को यहां तक लाया गया है। इसके पीछे मत जाओ कि किसने पाक के लिए मैच जीते हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनसे पूछा जाए तो वो ये कहेंगे कि फैन्स की दुआओं और ऊपरवाले के करम से मैच जीते हैं। आमिर सोहेल ने कहा कि अब लड़कों को अच्छा खेल दिखाना होगा।

गौरतलब है कि पाकिस्तान की टीम पर पहले भी फिक्सिंग के आरोप लगते रहे हैं। पाक के कई क्रिकेटरों को फिक्सिंग के आरोप में बैन भी किया गया है। वर्तमान टीम मे तेज गेंदबाद मोहम्मद आमेर को भी फिक्सिंग के कारण 5 साल के लिए बैन किया गया था। उनके साथ सलमान बट और मोहम्मद आसिफ पर भी बैन लगाया गया है। पाकिस्तान में आमिर सोहेल के बयान के बाद हंगामा मच गया। हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयान से यू-टर्न ले लिया। आमिर ने कहा कि उन्होंने किसी और संदर्भ में ये बात कही थी। कुल मिलाकर पाकिस्तान की टीम पर फिर से फिक्सिंग का साया पड़ता दिख रहा है। आप भी देखिए सोहेल का वो आरोप इस वीडियो में। किस तरह से आमिर सोहेल अपनी ही टीम की क्षमता पर सवाल उठा कर फिक्सिंग की कालिख मल रहे हैं।




  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home