image: Uttarakhand boy  vishesh become captain of indian basketball team

उत्तराखंड का लाल करेगा टीम इंडिया की कप्तानी, चीन को मिलेगी कड़ी टक्कर

Jun 17 2017 2:38PM, Writer:जतिन

उत्तराखंड के लिए एक बार फिर से गर्व का मौका है। चीन में ब्रिक गेम्स का आयोजन होने जा रहा है। इसके भारत से बास्केटबॉल टीम का सलेक्शन हो गया है। भारत की बास्केटबाल टीम की कप्तानी उत्तराखंड के विशेष भृंगुवंशी को दी गई है। इसके साथ ही इस टीम में उत्तराखंड के दो और खिलाड़ियों ने अपनी जगह बनाई है। उत्तराखंड के यदुविंदर सिंह और अर्जुन सिंह का सलेक्शन भी भारत की बास्केटबॉल टीम के लिए हुआ है। आपको बता दें कि 17 से 21 जून तक चीन के ग्वांगजो में ब्रिक गेम्स का आयोजन होना है। ट्रेनिंग के बाद भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई । विशेष भृगुवंशी को इस साल सीनियर बास्केटबाल चैंपियनशिप में शानदार खेल दिया था। इस वजह से उन्हें टीम इंडिया की कमान सौंपी गई है। विशेष की कप्तानी में ही उत्तराखंड ने इस चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। देहरादून बास्केटबाल एसोसिएशन का कहना है कि इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम को रवाना कर दिया गया है।

इससे पहले भी हम आपको बता चुके हैं कि किस तरह से उत्तराखंड की खेल प्रतिभाएं विदेशों में भारत का मान बढ़ा रही हैं। इससे पहले ऋषिकेश के उभरते हुए पहलवान लाभांशु शर्मा ने अपने करियर के पहले अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में ही भारत को गोल्ड मेडल दिया दिया। इसी के साथ साबित हो गया है कि देवभूमि भी ऐसे ऐसे ताकतवर और हुनरमंद युवाओं को पैदा कर रही है, जो देश ही नहीं बल्कि दुनिया में अपना लोहा मनवा रहे हैं। नेपाल के काठमांडू में आयोजित हुई इंडो-नेपाल कुश्ती चैंपियनशिप में लाभांशु ने नेपाल आर्मी के पहलवान को ही चारों खाने चित कर दिया। इसके अलावा उत्तराखंड की बेटी अब इंटरनेशनल लेवल पर अपनी चमक बिखेरने जा रही है। ये है उत्तराखंड की महिला शटलर कुहू गर्ग। देहरादून की रहने वाली कूहु ने बैडमिंटन की दुनिया में अपना लोहा मनवाया है। उनके खेल को देखकर बड़े बड़े कद्दावर हैरान हैं। कुहू गर्ग के लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।

कूहु के खेल को देखते हुए बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कनाडा ओपन और यूएस ओपन ग्रैंड प्रिक्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए उनको सलेक्ट कर दिया है। उधर भारतीय महिला क्रिकेट टीम में उत्तराखंड की दो बेटियां भी जगह बनाने में सफल रही हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं एकता बिष्ट और मानसी जोशी की। उत्तराखंड के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ होगा जब दो बेटियां एक साथ भारतीय टीम में सलेक्ट हुई हैं। उत्तराखंड के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब दो गेंदबाज बेटियां भारतीय टीम में शामिल हो रही हैं। एक तरफ एकता बिष्ट अपनी फिरकी से विरोधियों के चारों खाने चित करेंगी, तो दूसरी तरफ मानसी जोशी अपनी आग बरपाती गेंदों से विरोधी बल्लेबाजों को एक सेकंड के लिए पिच पर नहीं टिकने देंगी। अब उत्तराखंड का एक और लाल विशेष भृंगुवंशी भारत की बास्केटबॉल टीम की कप्तानी करने जा रहे हैं। उम्मीद है कि विशेष की कप्तानी में भआरतीय टीम चीन में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home