image: foreigner boy singing indian national anthem

Video : 6 साल के विदेशी बच्चे से सुनिए भारत का राष्ट्रगान, जिसने देखा उसने सलाम किया

Jun 17 2017 7:27PM, Writer:कैलाश

हर देश के लिए उसका राष्ट्रगान बेहद ही प्यारा होता है। ये हमारी शान है, हमारी आन है, बान है। जाहिर है कि हर किसी के दिल में राष्ट्र गान के एक एक बोल शब्दश बसे होंगे। आज हम आपको इससे जुड़ा एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं। इस वीडियों को देखकर आपका दिल बार बार इस बच्चे को सलाम करने को चाहेगा। एक 6 साल का विदेशी बच्चा जिसे भारत की संस्कृति से बेहद प्यार है। वो बच्चा जिसे भारत के हर अंदाज से प्यार है। उस 6 साल के विदेशी बच्चे के मुंह से जब आप भारत का राष्ट्र गान सुनेंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे। भारत का राष्ट्र गान भी कुछ ऐसा ही है कि इसे सुनने के बाद हर किसी के रौंगटे खड़े हो जाते हैं। भारत ने कई सालों तक अंग्रेजों की गुलामी सही थी कई सौ सालों तक अंग्रेजों का गुलाम रहने के बाद भारत को आजादी मिली। ऐसे में भारत और भारतवासियों के लिए उसके राष्ट्र गान का महत्व एकदम अलग है।

ये ही वो वजह है कि भारतीयों में राष्ट्र गान के प्रति अलग ही जुड़ाव देखने को मिलता है। हमारे कानों में जबभी ये आवाज पड़ती है तो इसके सम्मान में हम खड़े हो जाते हैं। भारत के राष्ट्र गान की रचना रवीन्द्रनाथ टैगोर ने की थी। इसी राष्ट्र गान को गाकर हिंदुस्तानियों को अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में हौसला मिला था। आपने अक्सर किसी मुल्क के राष्ट्र गान को इस मुल्क के लोगों के द्वारा ही सुना होगा। लेकिन क्या आपने किसी और देश के बच्चे या फिर नागरिक को किसी दूसरे मुल्क का राष्ट्र गान गाते देखा है। अगर नहीं देखा तो ये वीडियो आपके लिए बेहद जरूरी है। देशभक्ति से लबरेज इस वीडियो को देखने के बाद आप एक बार इसे शेयर जरूर करना चाहेंगे। हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमें एक दूसरे देश का बच्चा भारत का राष्ट्र गान गा रहा है। यकीन मानिए अपने आप में ये बेहद ही अलग तरह का वीडियो है। आपने आज तक किसी विदेशी बच्चे से भारत का राष्ट्रगान नहीं सुना होगा।

6 साल का विदेशी बच्चा भारत का राष्ट्र गान गाता है। खास बात ये है कि इसे गाने से पहले वो भारत की संस्कृति की जमकर तारीफ करता है। इसके अलावा इस वीडियो के बैक ग्राउंड में भारत देस का तिरंगा भी दिख रहा है। जाहिर है कि आप एक बार जरूर इस वीडियो को देखना चाहेंगे। इस वीडियो को सोशल मीडाया पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। जाहिर है जब किसी और मुल्क का बच्चा किसी और मुल्क से इतना प्यार करे तो वीडियो वायरल होता ही है। खास बात तो ये है कि इस वीडियो में बच्चे ने भारत के सम्मान में वो बातें कही हैं, जिन्हें जानकर आप सीना खुशी से फूला नहीं समाएगा। इससे साफ पता चलता है कि विदेशों में भी भारत की गूंज किस तरह से है। भारत लगातार विदेशों पर इस तरह से अपनी छाप छोड़ता जा रहा है। ये भारत की ही संस्कृति है, जिसे हर कोई दिल से सलाम करना चाहता है। हम आपसे उम्मीद कर रहे हैं कि आप ये सुनते वक्त राष्ट्रगान के सम्मान में खड़े जरूर होंगे।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home