उत्तराखंड के लिए आज की एक और अच्छी खबर, इतिहास रचने के करीब अनुकृति !
Jun 19 2017 8:07AM, Writer:जतिन
देर रात मुंबई में मिस इंडिया के रैंप में गंगा उतरी। ये कमाल उत्तराखंड की बेटी अनुकृति गुसाईं ने मुंबई में किया। फेमिना मिस इंडिया के ट्रेडिशनल वियर सब कांटेस्ट में अनुकृति ने गंगा की ड्रेस पहनकर रैंप पर वॉक किया। अनुकृति को इसके लिए काफी तारीफ मिली। इस सब कांटेस्ट में 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बता दें कि मिस इंडिया कांटेस्ट के लिए अनुकृति ने खुद ही यह ड्रेस तैयार की है। उत्तराखंड की बेटी एक बार फिर से इतिहास रचने जा रही है। आपको बता दें कि मुंबई में फेमिना मिस इंडिया कॉम्पिटीशन चल रहा है। इस कॉम्पिटीशन में उत्तराखंड की अनुकृति गुसाईं ने मिस एक्टिव के टॉप-5 ग्रुप में जगह बना ली है। इस कांटेस्ट में मिस इंडिया के सभी 30 फाइनलिस्ट ने हिस्सा लिया था। आपको यहां ये खास जानकारी दे दें कि 27 मई से मुंबई में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता चल रही है। इसमें अनुकृति गुसाईं उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
अनुकृति मिस इंडिया के ताज की प्रबल दावेदारों में से एक कही जा रही हैं। इसके साथ ही सब कांटेस्ट मिस एक्टिव के टॉप-5 में जगह बनाकर अनुकृति खुश नजर आ रही हैं। इससे पहले भी हमने आपको अनुकृति के बारे में बताया था। अनुकृति कहती हैं कि वो उत्तराखंड से हैं। अनुकृति ने कहा है कि उत्तराखड के लोगों में काफी ज्यादा स्टेमिना होता है। उनका कहना है कि स्टेमिना ज्यादा होने की वजह से ही वो लगातार अपना दम खम भी दिखा रही हैं। अनुकृति के स्टेंमिना का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि वो बास्केटबॉल की नेशनल प्लेयर भी रह चुकी हैं। स्कूल हो, कालेज हो या फिर जॉब, अनुकृति ने कभी बास्केटबॉल खेलना नहीं छोड़ा। इसके अलावा अनुकृति को इस बात की भी खुशी है कि सब कांटेस्ट के दौरान लोग उत्तराखंड, उत्तराखंड कहकर उन्हें चियर कर रहे थे। अनुकृति का कहना है कि ये उनके लुए काफी गर्व से भरा पल था।
अनुकृति का कहना है कि उनकी टीशर्ट में उत्तराखंड लिखा गया था। इवेंट के दौरान कोई अनुकृति को उनके नाम से नहीं पुकारता, बल्कि उत्तराखंड कहकर पुकारता है। अनुकृति का कहना है कि काफी अच्छा लगता है इतने बड़े प्लेटफार्म में उन्हें अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल रहा है। अनुकृति का कहना है कि वो एक बास्केटबॉल खिलाड़ी रही हैं और उन्हें इस बात का फायदा मिल रहा है। सब कांटेस्ट में टॉप पर बने रहने का फायदा मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले में मिलेगा। उत्तराखंड की बेटियां आजकल हर क्षेत्र में दम दिखा रही हैं। सामाजिक सेवा का क्षेत्र हो, पढ़ाई का क्षेत्र हो, संगीत का क्षेत्र हो, विज्ञान का क्षेत्र हो, कला का क्षेत्र हो या फिर फैशन या फिल्म इंडस्ट्री का ही क्षेत्र क्यों ना हो। हर जगह हर क्षेत्र में उत्तराखंड की बेटियों ने अपना दम दिखाया है। इस बार एक बेटी इतिहास रचने जा रही है। उत्तराखंड की अनुकृति गुसाईं को अपनी खूबसूरती और टैलेंट साबित करने का मौका मिला है।