image: Bageshwar to haridwar railway line construction

उत्तराखंड के लिए आज की बेहतरीन खबर, मंत्री धन सिंह रावत ने किए कई ऐलान

Jun 19 2017 6:46PM, Writer:ललित

उत्तराखंड सरकार का ध्यान इस वक्त रेल लाइन पर है। इसके लिए सरकार हर तरह की कोशिशें कर रही है। इससे पहले हमने आपको बताया था कि केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने उत्तराखंड के लिए रेल रूट का सर्वे किया था। इसके बाद ही इस रूट के निर्माण की बात कही गई थी। इधर उत्तराखंड में मोदी फेस्ट मनाया जा रहा था। इसके आखिरी दिन प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब आम लोगों का यात्रा में वक्त बर्बाद नहीं होगा। धन सिंह रावत ने कहा कि बागेश्वर होते हुए बद्रीनाथ-केदारनाथ और हरिद्वार तक जल्द ही रेलवे लाइन बिछाने का काम शुरू होने जा रहा है। इसके लिए केंद्र ने 48 हजार करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस पर काम शुरू होने जा रहा है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि इस रेल लाइन से उत्तराखंड की अर्थव्यवस्थआ में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा यात्रा में भी इजाफा हो सकता है।

मंत्री धन सिंह रावत ने इसके साथ ही कहा कि 2021 तक हर गरीब के पास अपना घर होने का सपना पूरा हो सकेगा। उत्तराखंड में कई लोग और कई परिवार इस वक्त एक अदद घर के लिए तरस रहे हैं। मंत्री धन सिंह रावत ने कहा है कि लोगों का ये सपना 2021 तक हर हाल में पूरा हो जाएगा। अल्मोड़ा के एडम्स बालिका इंटर कालेज मैदान में मोदी फेस्ट प्रोग्राम के आखिरी दिन प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत ने सरकार की योजनाओं के बारे में जनता को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मेधावी छात्रों को आगे बढ़ाए जाने के लिए सुपर थर्टी के नाम से योजना चलाई जा रही है। इसके साथ ही मंत्री ने कहा कि इस योजना में एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। आपको बता दें कि सरकार ने इससे पहले बोर्ड परीक्षा में टॉप पोजीशन पाने वाले 10 छात्रों को भी सम्मानित किया था। धन सिंह रावत ने कहा कि इस बार भी अल्मोड़ा से 21 छात्रों का चयन आइआइटी परीक्षा में हुआ है।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति के छात्रों को भी आइएएस और पीसीएस की तैयारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे छात्रों को फ्री कोचिंग की व्यवस्था देगी।इसके अलावा कई छात्रों को को पीएचडी की पढ़ाई निशुल्क दी जाएगी। इसके अलावा रावत ने अपने संबोधन में गंगा की तरफ भी ध्यान दिया। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी योजना नमामि गंगे में 22 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके बाद गंगा नदी अपने पुराने अस्तित्व को प्राप्त कर सकेगी। उन्होंने् बताया कि इस योजना में अलग अलग शहरों से होकर जा रही गंगा नदी पर 52 हजार घाटों का निर्माण कराया जा रहा है। इसके बाद गंगा आचमन के योग्य हो सकेगी। उन्होंने बताया कि ऑल वेदर रोड प्लान तहत जिले में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। ऑल वेदर रोड के लिए 12 हजार करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। मंत्री ने बताया कि ऑल वेदर रोड के निर्माण के लिए टेंडर जल्द ही जारी होंगे।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home