image: Uttarakhand will play special role in president election

राष्ट्रपति चुनावों में उत्तराखंड की बड़ी अहमियत, पीएम मोदी की नजर देवभूमि पर

Jun 21 2017 10:38AM, Writer:जतिन

उत्तराखंड की अहमियत एक बार फिर से बढ़ गई है। एक बार फिर से बीजेपी की निगाहें उत्तराखंड पर आकर टिक गई हैं। राष्ट्रपति चुनाव में उत्तराखंड के विधायकों की अहम भूम‌िका रहने वाली है। चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार रामनाथ कोव‌िंद का नाम उत्तराखंड के नेताओं के ल‌िए वैसे भी खास ही रहा है। अब आपको बताते हैं कि आखिर तरह से उत्तराखंड की इस चुनाव में अहमियत बढ़ रही है। चुनावी आंकड़ों पर गौर करें तो हिमालयी राज्यों की रैंक‌िंग में उत्तराखंड का दूसरा नंबर आता है। इस मामले में जम्मू और कश्मीर पहले नंबर पर हैं। जम्मू कश्मीर के कुल मिलाकर 72 अंक हैं। इस वजह से वो पहसले नंबर पर है। इसके बाद नंबर आता है उत्तराखंड का । उत्तराखंड के एक विधायक की हैसियत 64 प्वॉइंट्स की है। हिमाचल और उत्तर पूर्व के सभी राज्यों के विधायक हैसियत के मामले में उत्तराखंड से पीछे हैं।

यहां आपको खास बात ये भी बता दें कि उत्तराखंड को भारत के निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव का कार्यक्रम भी भेज दिया है। अगर इसमें आम सहमति नहीं बनी तो 17 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। इस चुनाव में लोक सभा और राज्य सभा के सदस्यों के अलावा सभी राज्यों की विधानसभा के सदस्य वोटिंग करेंगे। एक खास फार्मूले के बेस पर सासंद और विधायक के वोट की हैसियत का आकलन किया गया है। फार्मूले के हिसाब से उत्तराखंड के एक विधायक की हैसियत 64 अंकों की है। हैसियत के मामले में उत्तराखंड हिमालय के राज्यों में दूसरे नंबर पर है। पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के एक विधायक की वेल्यू 51 अंकों की है।सिक्किम के एक विधायक की हैसियत 7 अंकों की है। पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश के एक एमएलए की वेल्यू 208 की गई है। ये देश में सबसे ज्य़ादा है। एक विधायक के वोट की वेल्यू 708 अंक है।

सदस्यों के वोट की वेल्यू निकालने का आधार 1971 की जनसंख्या है। तब 70 विधानसभा सीटों वाले उत्तराखंड की आबादी 44 लाख 91 हजार 239 थी। राज्य के कुल वोटों की वेल्यू 4480 है। संसद सदस्य के वोट की वेल्यू निकालने के लिए राज्यों की विधानसभा सदस्यों की कुल वेल्यू में राज्य सभा और लोक सभा के सदस्यों की कुल संख्या 776 से भाग देने पर निकाली गई है। ये संख्या 708 है। सभी राज्यों के विधानसभा सदस्यों की कुल वेल्यू 5,49,495 है। राष्ट्रपति चुनाव में 4120 एमएलए और 776 एमपी वोटर हैं, जिनके वोटों की कुल वेल्यू 10 लाख 98 हजार 903 वोट है। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर निर्वाचन अधिकारी के जो निर्धारित प्रारूप पर दिशा-निर्देश आए थे, उनकी सूचना न्यूज पेपर के माध्यम से प्रकाशित कराकर माननीय सदस्यों को उपलब्ध करा दी गई है। वक्त वक्त पर जैसे-जैसे दिशा-निर्देश प्राप्त होंगे, उनके मुताबिक प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home