image: Anukriti gusain won miss refreshing beauty titel

इतिहास रचने से एक कदम दूर उत्तराखंड की बेटी, मिस इंडिया से पहले ये कारनामा...

Jun 22 2017 4:02PM, Writer:सलिल

उत्तराखंड की बेटी अनुकृति गुसाईं अब इतिहास रचने से बस एक कदम की दूरी पर है। जी हां अब अनुकृति को आपके वोट्स की भी जरूरत है। हम एक बार फिर से आपको बता दें कि 25 जून को मुंबई में मिस इंडिया प्रतियोगिता का फाइनल होना है। इसके लिए अनुकृति तैयार हैं। अनुकृति गुसाईं को फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में मिस रिफ्रेशिंग ब्यूटी चुना गया है। इस सब टाइटल कांटेस्ट में देशभर की 30 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले से पहले सब टाइटल कांटेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले मिस रिफ्रेशिंग ब्यूटी सब टाइटल कांटेस्ट का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तराखंड की बेटी अनुकृति गुसाईं को मिस रिफ्रेशिंग ब्यूटी चुना गया। आपको बता दें कि ये टाइटल मिस इंडिया इवेंट को एक महत्वपूर्ण कांटेस्ट था। जो अच्छे तरीके से कपड़े पहनता है और जो हमेशा फ्रैश होता है, उसे ये अवॉर्ड दिया जाता है।

इस इवेंट में दिल्ली, यूपी, पंजाब, मिजोरम की प्रतिभागियों से अनुकृति को कड़ी टक्कर मिली थी। इसके अलावा गंगा की थीम पर बनी अनुकृति की ड्रेस को कॉस्ट्यूम को बेस्ट-5 ड्रेस में चुना गया है। इस ड्रेस के जरिये ये बताने की कोशिश की गई थी कि गंगोत्री से निकलते समय गंगा कितनी साफ रहती है और धीरे-धीरे वो गंदी होती चली जाती है। ये ड्रेस अनुकृति ने खुद ही तैयार की थी। आपको यहां ये खास जानकारी दे दें कि 27 मई से मुंबई में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता चल रही है। इसमें अनुकृति गुसाईं उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। अनुकृति मिस इंडिया के ताज की प्रबल दावेदारों में से एक कही जा रही हैं। इसके साथ ही सब कांटेस्ट मिस एक्टिव के टॉप-5 में जगह बनाकर अनुकृति खुश नजर आ रही हैं। इससे पहले भी हमने आपको अनुकृति के बारे में बताया था। अनुकृति कहती हैं कि वो उत्तराखंड से हैं।

अनुकृति ने कहा है कि उत्तराखड के लोगों में काफी ज्यादा स्टेमिना होता है। उनका कहना है कि स्टेमिना ज्यादा होने की वजह से ही वो लगातार अपना दम खम भी दिखा रही हैं। अनुकृति के स्टेमिना का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि वो बास्केटबॉल की नेशनल प्लेयर भी रह चुकी हैं। स्कूल हो, कालेज हो या फिर जॉब, अनुकृति ने कभी बास्केटबॉल खेलना नहीं छोड़ा। इसके अलावा अनुकृति को इस बात की भी खुशी है कि सब कांटेस्ट के दौरान लोग उत्तराखंड, उत्तराखंड कहकर उन्हें चियर कर रहे थे। अनुकृति का कहना है कि उनकी टीशर्ट में उत्तराखंड लिखा गया था। इवेंट के दौरान कोई अनुकृति को उनके नाम से नहीं पुकारता, बल्कि उत्तराखंड कहकर पुकारता है। अनुकृति का कहना है कि काफी अच्छा लगता है इतने बड़े प्लेटफार्म में उन्हें अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल रहा है। अनुकृति का कहना है कि वो एक बास्केटबॉल खिलाड़ी रही हैं और उन्हें इस बात का फायदा मिल रहा है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home