Video: आते ही छा गए पहाड़ी, पहाड़ी गीत और पहाड़ी रैप का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखिए
Jun 24 2017 9:45AM, Writer:jatin
उत्तराखंड के युवा लगातार कुछ ना कुछ ऐसा कर रहे हैं कि हर किसी की नजरें इन पर टिक जाएं। अब आप प्रियंका मेहर को ही ले लीजिए। हाल ही में प्रियंका मेहर ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वडियो में दिख रहा है कि प्रियंका अपने दो साथियों के साथ बेहतरीन गाना गा रही हैं। के गांव की होली स्या बांद गांना आपने इससे पहले नेगी जी की आवाज में सुना हगा। उस वक्त भी ये गाना बेहतरीन था और इस वक्त भी इन तीनों ने इस गाने को बेहतरीन तरीके से गाया है। खास बात है कि इस गाने में गढ़वाली रैप भी दिया गया है। इसके साथ ही लग रहा है कि पहाड़ी रैप ने इस गीत में नई जान फूंक दी है। प्रयंका मेहर, रूहान भारद्नार और उदय सिंह रावत का डेडली कॉम्बिनेशन कहा जा रहा है ये धाकड़ गाना। अब प्रियंका की आवाज को सुन लीजिए। बेहतरीन आवाज के साथ प्रियंका एक बार फिर से आप सभी का दिल जीतने आ गई हैं।
आज के दौर में पहाड़ी टैलेंट की आज दुनियाभर में चर्चाएं हो रही है। इनमें से एक टैलेंट प्रियंका मेहर भी है, देहरादून की रहने वाली प्रियंका के बारे में कहा जाता है कि इनकी आवाज महफिल का समां बांध देती है। बहुत ही शानदार आवाज की धनी प्रियंका ने यू-ट्यूब और फेसबुक के जरिए लोगों तक अपनी आवाज का जादू पहुंचाने की सोची थी। आज प्रियंका के हर गाने को यू-ट्यूब पर अच्छे खासे हिट्स मिल जाते हैं। प्रियंका ने किसी और भाषा या बोली के गाने नहीं , बल्कि उत्तराखंड के गीतों की ही तरफ फोकस किया है। बेहतरीन आवाज के जरिए हर बार प्रियंका कुछ ना कुछ नया करती हैं। इसके साथ ही वो नए नए प्रयोग भी करती हैं। आज हम आपको प्रियंका का जो गाना सुनाने जा रहे हैं, वो गाना उत्तराखंड का सुपरहिट गाना ‘के गांव की होली स्या बांद’ गाना है। इस गाने में दिख रहा है कि प्रियंका के साथ दो साथी और हैं।
ये दोनों भी गजब के हुनरमंद हैं। मतलब कुल मिलाकर इस गाने में तथ्यों और भाषा से छेड़छाड़ ना करते हुए, नयापन दिया गया है। बेहतरीन हैं उत्तराखंड के य़े नए गीतकार और संगीतकार, जो अपनी आवाज को लगातार तराशते जा रहे हैं, पुराने गीतों से बिना छेड़छाड़ किए हुए उन्हें और भी ज्यादा निखार रहे हैं। सबसे खास बात ये है कि अपनी जड़ों को किसी भी हाल में नहीं भूलना चाहते। आज देशभर में पहाड़ी सिंगर्स का डंका बज रहा है। पहाड़ी सिगर्स ने उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी आवाज का लोहा मनवाया है। इस वीडियो से पता चलता है कि आगे चलकर उत्तराखंड के युवा किस लेवल पर जाने वाले हैं। प्रियंका ने जिस खूबसूरती से इस गाने को गाया है, वो कमाल है। इतना जरूर है कि यू-ट्यूब पर प्रियंका का ये गाना काफी पॉपुलर हो गया है। इस गीत की दीवानगी का आलम ये है कि ये सभी के द्वारा पसंद किया जा रहा है।